
NEET Paper Leak Case : शिक्षा, महिला और युवा मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि NEET-UG और CBSE परीक्षाओं से जुड़े मामलों पर पैनल के सभी सदस्य एकमत हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मामले की कमान संभाल ली है", इसलिए इसे सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को या तो इस्तीफा दे देना चाहिए या उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान की "नाकाबिलियत" के कारण प्रधानमंत्री मोदी को खुद मामले को अपने हाथ में लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
सोमवार को शिक्षा, महिला और युवा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में 'पेन-एंड-पेपर टेस्टिंग बनाम सीबीटी के उपयोग' और NEET व NTA से जुड़े विचारों पर चर्चा हुई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह और उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी उन अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने अपने विचार रखे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव भी इस दौरान मौजूद थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।