न फिल्म न कहानी..दिव्या मित्तल की लव स्टोरी रियल लाइफ इंस्पिरेशन, हर पति-पत्नी के लिए सबक

Published : Aug 30, 2026, 02:16 PM IST
Divya Mittal Resignation

सार

IIT से IIM में पढ़ाई करके लंदन में नामी कंपनियों में नौकरी करने वाले कपल दिव्या मित्तल और गगनदीप सिंह ने विदेश की नौकरी एक साथ छोड़कर UPSC पास की थी। लेकिन पति पत्नी दोनों ने ही IAS की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।

एक साथ एजुकेशन एक साथ विदेश यात्रा और एक साथ यूपीएससी पास करके आईएएस की नौकरी और फिर इतनी बड़े पद से पति पत्नी का इस्तीफा...यह कहानी है आईएएस दिव्या मित्तल और उनके पूर्व आईएएस पति की गगनदीप सिंह की। जिन्होंने हर कठिन से कठिन एग्जाम को पास करने के लिए दिन रात मेहनत की और अचूक सफलता पाई।

दिव्या और गगनदीप…एजुकेशन में टॉपर रहे

बता दें कि दिव्या मित्तल और गगनदीप सिंह दोनों ही पढ़ाई के मामले में टॉप पर रहे हैं। दोनों ने देश के बेस्ट संस्थान आईआईटी से बीटेक किया और आईआईएम से एमबी की डिग्री ली। दोनों का एजुकेशन प्रोफाइल बेहद अलग रहा है। पढ़ाई पूरी करने के बाद बाद दोनों की लंदन में जॉब करने के लिए चले गए। जहां उनको लाखों के पैकेज पर जॉब मिली।

लंदन मे पहली बार मिले थे दिव्या और गगनदीप

बताया जाता है कि दिव्या और गगनदीप की लंदन में नौकरी के दौरान ही पहली मुलाकात हुई थी। पहले दोनों दोस्त बने और फिर यह दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। दोनों के विचार मिले और एक दिन उन्होंने शादी करके जिंदगी साथ बिताने का फैसला कर लिया। परिवार की मंजूरी से उन्होंने विवाह कर लिया। फिर दोनों ने एक साथ लंदन की लग्जरी लाइफ छोड़कर भारत आने का मन बना लिया। जबकि विदेश की हाई सैलरी वाली लाइफ को छोड़ना आसान नहीं होता, लेकिन वह अपने देश आने का फैसला ले चुके थे।

साथ UPSC पास की और अब छोड़ दी IAS की नौकरी

दिव्या और गगनदीप ने एक साथ भारत आकर दिल्ली में बिना कोचिंग के सिविल सर्विसेज की तैयारी करने लगे। बता दें कि इस तैयारी के दौरान दोनों पति पत्नी की तरह नहीं, बल्कि एक दूसरे को दोस्त और बैचमेंट की तरह साथ दिया। तभी तो पहली बार में ही दोनों ने यूपीएससी परीक्षा पास कर सफलता की कहानी एकसाथ लिखी। दोनों यूपी कैडर के IAS अफसर बने। लेकिन चार साल पहले पति ने इस्तीफा दिया था, अब पत्नी दिव्या ने उनकी राह पर चलते हुए नौकरी छोड़ दी है। इन हसबैंड और वाइफ की कहानी सिर्फ एक सक्सेस स्टोरी नहीं, बल्कि हर उस कपल और युवा के लिए उम्मीद की किरण है जो सपने देखती है और उन्हें सच करने का हौसला रखती है। यानि पति पत्नी साथ रहकर भी इस तरह कामयाब हो सकते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Uzbekistan Visit : उज्बेकिस्तान में PM मोदी को देख खुद को रोक नहीं पाए भारतीय, ऐसा था नजारा
Himachal Monsoon: हिमाचल में मॉनसून की तबाही, 61 दिन में 250 मौतें, सड़कें और बिजली-पानी की सप्लाई ठप