
Himachal Rain News: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का कहर जारी है। पिछले 61 दिनों में मरने वालों का आंकड़ा 250 तक पहुंच गया है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (SEOC) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से सड़कें, बिजली और पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है।
30 जून से 29 अगस्त तक की रिपोर्ट बताती है कि कुल 250 मौतों में से 147 लोगों की जान सड़क हादसों में गई। वहीं, मौसम से जुड़ी घटनाओं में 103 लोगों की मौत हुई। इन 103 मौतों में 31 लोग पेड़ या चट्टानों से गिरकर मरे, 18 की जान लैंडस्लाइड में गई, 13 लोग डूब गए, 11 की मौत सांप के काटने से हुई और 10 लोग बिजली का करंट लगने से मारे गए।
रविवार सुबह तक, राज्य भर में 64 सड़कें बंद थीं, जबकि पिछली शाम यह आंकड़ा 54 था। सबसे ज़्यादा 24 सड़कें मंडी जिले में बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 16, जबकि कांगड़ा और सिरमौर में 7-7 सड़कें बंद हैं। प्रभावित जिलों में सड़कों को फिर से खोलने और बिजली-पानी की सप्लाई बहाल करने का काम जारी है।
बिजली सप्लाई पर भी बुरा असर पड़ा है। 225 डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर रीजन (DTRs) बंद पड़े हैं, जिनमें से 217 अकेले मंडी जिले के गोहर डिवीजन में हैं। इसके अलावा, पानी की 9 स्कीमें भी ठप हैं। इनमें से 7 हमीरपुर के बड़सर सब-डिवीजन में और 2 शिमला के रामपुर सब-डिवीजन में हैं।
मॉनसून से अब तक कुल 1,184 करोड़ रुपये (1,18,446.80 लाख रुपये) से ज़्यादा का नुकसान हो चुका है। सबसे ज़्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है, जिसे 897 करोड़ रुपये से ज़्यादा की चपत लगी है। वहीं, जल शक्ति विभाग को 258 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हुआ है।
बारिश ने लोगों के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। अब तक 17 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं, जबकि 382 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा, 298 पशुशालाएं और 135 झोपड़ियां भी बर्बाद हो गई हैं। इस दौरान राज्य में करीब 1,000 जानवरों की भी मौत हुई है।
SEOC के आंकड़ों के मुताबिक, मॉनसून से जुड़ी घटनाओं में अब तक 451 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। (ANI)
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।