Divya Mittal: पहले IPS फिर IAS...बीटेक/MBA और लंदन में नौकरी, प्रोफाइल चमत्कार से कम नहीं

Published : Aug 30, 2026, 12:44 PM IST
Divya Mittal

सार

Divya Mittal IAS Resignation : JEE, CAT और UPSC को दो बार क्रैक करके आईएएस अफसर बनने वाली दिव्या मित्तल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक उनके रिजाइल लेटर की चर्चा हो रही है।

लखनऊ ( उत्तर प्रदेश). देश के लाखों युवा दिन रात मेहनत करन के बाद हर साल IAS बनने के लिए UPSC परीक्षा देते हैं, लेकिन पहले ही राउंड में बाहर हो जाते हैं। सालों की कड़ी मेहनत के बाद कुछ ही लोग इस सबसे बड़े पद पर बैठ पाते हैं। लेकिन यूपी की चर्चित कलेक्टर दिव्या मित्तल ने आईएएस पद से इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया है। लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर उन्होंने इतनी बड़ी नौकरी को छोड़ने के लिए यह फैसला कैसे कर लिया। जबकि वह काफी इंटेलिजेट्स हैं, फिर ये डिसिजन क्यों लिया...तो आइए जानते हैं उनकी एजुकेशन प्रोफाइल?

IAS दिव्या मित्तल की एजुकेशन प्रोफाइल?

  • बता दें कि दिव्या मित्तल ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं को पास किया है। उनका JEE, CAT और UPSC को एक बार नहीं दो बार क्रैक करना किसी चमत्कार से कम नहीं। दिव्या मित्तल ने सबसे पहले IIT दिल्ली से B.Tech किया। चाहती तो इसके बाद वह लाखों की नौकरी कर सकती थीं। लेकिन इसकी बाद उन्होंने केट पास करके IIM बेंगलुरु जैसे टॉप के संस्थान से MBA किया है। फिर लंदन की कंपनी जेपी मॉर्गन में उन्हें लाखों के पैकेज वाली शानदार नौकरी मिल गई। जिसे कुछ समय तक किया भी। लेकिन उनका यहां भी ज्यादा दिन तक मन नहीं लगा। क्योंकि वह अपने देश के लिए कुछ करना चाहती थीं।
  • दिव्या आखिर भारत लौट आईं। इंडिया आकर उन्होंने IAS बनने का लक्ष्य बनाया और यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए दिन रात मेहनत की। साल 2012 में दिव्या ने UPSC क्रैक किया और उनका सिलेक्शन IPS के लिए हो गया। लेकिन उनको तो आईएएस बनना था, इसलिए उन्होंने तैयारी जारी रखी। एक साल बाद 2013 में आखिर वो IAS बन गईं।

दिव्या की कहानी लाखों बेटियों के लिए मिसाल

बता दें कि दिव्या मित्तल यूपी के मशहूर आईएएस अफसर हैं। उनकी जिस किसी जिले में नियुक्ति हुई वहां वह अपने काम की वजह से चर्चा में रहीं। वह उत्तर प्रदेश के देवरिया, मिर्जापुर और संत कबीर नगर जैसे जिलों की DM रह चुकी हैं। साथ कई जिलों में एसडीएम भी रह चुकी हैं। सवाल यह है कि IIT-IIM जैसे संस्थान में पढ़ने वाली दिव्या ने आखिर आईएएस पद से इस्तीफा क्यों दिया। जबकि कहानी सिर्फ एक सक्सेस स्टोरी नहीं, बल्कि हर उस लड़की के लिए उम्मीद की किरण है जो सपने देखती है और उन्हें सच करने का हौसला रखती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM Dhami: नैनीताल से चमोली तक विकास की रफ्तार, ₹53.72 करोड़ की मंजूरी
सितंबर में कार बाजार का बदलेगा मूड! Baleno से Thar तक 4 नए अवतार मचाएंगे धमाल