Happy Diwali 2026 : दिवाली पर सोना-चांदी, पटाखों और महंगी गाड़ियों के अलावा भी लोग जमकर खरीदारी करते हैं। क्योंकि यह शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आपको पताया है कि कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिनकी इनसे ज्यादा खरीददारी होती है। हर दुकान पर भीड़ लगी रहती है।
नई दिल्ली. दिवाली आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। लोग अपने घर और परिवार के लिए तरह-तरह की खरीदारी करते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि धनतेरस और दिवाली पर सबसे ज्यादा सोना-चांदी खरीदा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। फेस्टिव शॉपिंग के आंकड़े बताते हैं कि कपड़े, फुटवियर और फैशन से जुड़ी चीजें लोगों की पहली पसंद हैं। इसके बाद घर की सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई और गिफ्ट आइटम की खरीदारी भी खूब होती है।
दिवाली पर सबसे ज्यादा कपड़ों की खरीदारी
दिवाली के मौके पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। यही वजह है कि त्योहार के दौरान कपड़े, जूते और फैशन से जुड़ी चीजों की मांग बढ़ जाती है।
LocalCircles के 2026 के सर्वे के मुताबिक, त्योहारों पर खरीदारी की योजना बना रहे शहरी परिवारों में 72 प्रतिशत लोग कपड़े, फुटवियर और एक्सेसरीज खरीदने की तैयारी में हैं। वहीं Hansa Research के फेस्टिव इनसाइट्स सर्वे में 69 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने फैशन और कपड़ों को खरीदारी की पसंद बताया है।
घर की सजावट और इलेक्ट्रॉनिक्स भी पसंद
दिवाली पर लोग अपने घर को नया लुक देना चाहते हैं। इसलिए पर्दे, सोफा कवर, बेडशीट, लाइट्स, सजावटी सामान और फर्नीचर की खरीदारी भी बढ़ती है।
Hansa Research के सर्वे के अनुसार, 51 प्रतिशत उपभोक्ता घर की सजावट और फर्नीचर से जुड़ी चीजें खरीदना चाहते हैं। वहीं 50 प्रतिशत लोगों की पसंद इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स हैं।
मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और गिफ्ट की भी खूब मांग
दिवाली पर रिश्तेदारों और दोस्तों को मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और गिफ्ट देने की परंपरा है। यही कारण है कि त्योहार के दौरान मिठाई और स्नैक्स की दुकानों पर भीड़ बढ़ जाती है।
2026 के फेस्टिव शॉपिंग सर्वे में 43 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने मिठाई और स्नैक्स को खरीदारी की योजना में शामिल किया है। वहीं 39 प्रतिशत शहरी परिवारों ने खाने-पीने के खास सामान और गिफ्ट खरीदने की बात कही है।
सोना-चांदी खरीदने वालों की संख्या कितनी?
सोना-चांदी खरीदना दिवाली और धनतेरस की पुरानी परंपरा है, लेकिन इस बार महंगे गहनों की तुलना में रोजमर्रा के इस्तेमाल और जरूरत की चीजों पर भी लोगों का ध्यान है। LocalCircles के सर्वे में केवल 6 प्रतिशत शहरी परिवारों ने त्योहार के दौरान ज्वेलरी खरीदने की योजना बताई।
इससे साफ है कि दिवाली की खरीदारी अब सिर्फ सोने-चांदी तक सीमित नहीं है। लोग अपनी जरूरत, बजट और पसंद के हिसाब से कपड़े, घर की सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्ट जैसी चीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।