DK Shivakumar ही अब कर्नाटक में नए BOSS, अपनी 'फेवरेट' तारीख को लेंगे CM पद की शपथ

Published : May 30, 2026, 07:19 PM ISTUpdated : May 30, 2026, 07:23 PM IST
DK Shivakumar

सार

DK Shivakumar new CM of Karnataka : कर्नाटक में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरा कैसे बने डीके शिवकुमार? क्या अब कर्नाटक में सिद्धारमैया युग समाप्त हो गया ? अब कर्नाटक सरकार में बदलेंगे सभी मंत्री?

बेंगलुरु (कर्नाटक): कर्नाटक में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में तीन प्रस्ताव पास किए गए और पूर्व उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया। यानि अब सिद्धारमैया युग समाप्त हो गया और डीके ही अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बताया जा रहा है कि कर्नाटक में 4 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। वहीं मौजूदा कैबिनेट से 10 मंत्री हटाए जा सकते हैं और नए चेहरों को मिनिस्टर बनाया जा सकता है।

सिद्धारमैया ने डीके के नाम का रखा प्रस्ताव

बैठक में निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधायक दल के नए नेता के तौर पर डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। पार्टी नेता डॉ. जी परमेश्वर ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद बैठक में मौजूद सभी ने सर्वसम्मति से इसे मंजूरी दे दी। AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ऐलान किया कि डीके शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है। वह मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

क्या डीके 3 जून को मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

  • शिवकुमार, जो अपनी सरकार बनाएंगे, उन्होंने पहले ही संकेत दिया था कि शपथ ग्रहण समारोह 3 जून को हो सकता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या शपथ ग्रहण 3 जून को होगा, तो उन्होंने कहा, “तीन, तीन” कहा, यानि 3 तारीख ही तय हो चुकी है। यानि वह पहले ही इशारों-इशारों में बता चुके थे। यह शपथ ग्रहण लोक भवन के 'ग्लास हाउस' में होगा।
  • बता दें कि सिद्धारमैया ने 28 मई को यह कहते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था कि उनका इस्तीफा स्वैच्छिक है और पार्टी आलाकमान के सुझाव पर आधारित है।कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने तीन साल पूरे कर लिए हैं। पार्टी अब मंत्रिमंडल के गठन की रूपरेखा पर भी विचार कर रही है। 

जानिए कर्नाटक सियासत का पूरा घटनक्रम

  • सिद्धारमैया ने 28 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका इस्तीफा स्वैच्छिक था और पार्टी आलाकमान के सुझाव पर आधारित था।
  • यह सब कर्नाटक कांग्रेस में चल रही अंदरूनी चर्चाओं के बीच हो रहा है। हाल ही में शिवकुमार ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। इस मुलाकात में विधायक दल के नेता, राज्यसभा नामांकन और राज्य में संगठनात्मक नियुक्तियों जैसे मुद्दों पर बात हुई थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

BIG BREAKING: Abhishek Banerjee पर भीड़ द्वारा हमला, कपड़े हुए तार-तार | Sonapur, West Bengal
Mamata Banerjee को लगा बड़ा झटका, मेयर सहित 30 टीएमसी पार्षदों ने दिया इस्तीफा