Surat Viral News: गुजरात में हैरान करने वाला मामला! तीसरी शादी बनी मुसीबत, पति ने मांगी मौत की इजाजत

Published : May 30, 2026, 06:36 PM IST
Surat Viral News: गुजरात में हैरान करने वाला मामला! तीसरी शादी बनी मुसीबत, पति ने मांगी मौत की इजाजत

सार

Husband Harassment Case: सूरत के किरीट पटेल ने जिला कलेक्टर से इच्छा-मृत्यु की अनुमति क्यों मांगी? किरीट पटेल ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर क्या गंभीर आरोप लगाए हैं? इस मामले में पुलिस और महिला हेल्पलाइन की भूमिका को लेकर किरीट ने क्या दावा किया?

सूरत: गुजरात के सूरत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी की प्रताड़ना से इतना तंग आ गया कि उसने ज़िला कलेक्टर से इच्छा-मृत्यु की इजाज़त मांग ली। किरीट पटेल नाम के इस शख्स ने कलेक्टर को दी अपनी अर्ज़ी में कहा है कि लंबी कानूनी लड़ाई और मानसिक तनाव के चलते अब उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा है।

किरीट पटेल का आरोप है कि उनकी पत्नी जान-बूझकर घरेलू झगड़े करती है और फिर महिला सुरक्षा के लिए बने कानूनों का गलत इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा, "वह झगड़ा करके पुलिस या महिला हेल्पलाइन को बुला लेती है और मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करवा देती है।"

पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने उनकी पहली शादी से हुए बेटे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। जब उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत की, तो कोई केस दर्ज नहीं किया गया। आपको बता दें कि यह किरीट और उनकी पत्नी, दोनों की तीसरी शादी है। दोनों ने 14 नवंबर, 2024 को शादी की थी। किरीट का कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी पत्नी, सास और दूसरे रिश्तेदार पैसों के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं। उनका आरोप है कि पत्नी तलाक लेने के बजाय कानूनी मामलों और पैसों की मांग के जरिए उन्हें परेशान कर रही है।

इच्छा-मृत्यु की अपनी अर्ज़ी में किरीट पटेल ने लिखा है कि पारिवारिक झगड़ों में पुरुषों को कोई कानूनी सुरक्षा नहीं मिलती है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वह कोई बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Vinesh Phogat : एक दांव-पेंच ने बदल दी विनेश की पूरी कहानी, अब सब खत्म...आंसू बहाती रहीं
Vande Bharat Viral Video: 'आरामदायक सफर बना सिरदर्द' ट्रेन में बच्चे की वजह से परेशान यात्री का वीडियो वायरल