PM मोदी को ट्रंप का स्पेशल न्योता! चीनी राष्ट्रपति को 'खास दोस्त' बताने के बाद क्यों आई भारत की याद?

Published : May 23, 2026, 05:09 PM IST
Donald Trump-Narendra Modi

सार

Donald Trump Invites PM Modi to US: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दिल्ली के 'सेवा तीर्थ' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अमेरिका आने का स्पेशल न्योता दिया। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। 

Trump Modi Meeting News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका आने का स्पेशल न्योता भेजा है। खास बात यह है कि यह बुलावा खुद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो लेकर शनिवार को दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से 'सेवा तीर्थ' में मुलाकात की। ट्रंप का यह न्योता ठीक ऐसे समय पर आया है, जब 7 दिन पहले ही वह चीन के दौरे पर थे और वहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जमकर तारीफ की थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर अचानक अमेरिका को भारत की इतनी याद क्यों आई?

क्या यह अमेरिका का डैमेज कंट्रोल प्लान है?

अमेरिकी मीडिया और न्यूयॉर्क टाइम्स का मानना है कि ट्रंप के इस कदम के पीछे एक बड़ी वजह है। अभी पिछले हफ्ते जब ट्रंप चीन गए थे, तो उन्होंने शी जिनपिंग को अपना 'महान दोस्त' और 'महान नेता' बता दिया था। ट्रंप के इस बयान से पूरे एशिया की राजनीति में थोड़ी बेचैनी बढ़ गई थी, खासकर भारत में। जानकारों की मानें तो ट्रंप सरकार को इस बात का अहसास है, इसलिए उन्होंने अपने सबसे भरोसेमंद और चीन के खिलाफ सख्त रुख रखने वाले नेता मार्को रूबियो को तुरंत भारत भेजा। रूबियो और पीएम मोदी के बीच 1 घंटे से ज्यादा देर तक बातचीत चली। इस दौरे का असली मकसद भारत को यह भरोसा दिलाना है कि अमेरिका के लिए भारत ही एशिया का सबसे पक्का और जरूरी पार्टनर है।

 

 

अमेरिका-भारत में खटपट क्यों चल रही है?

नोबेल प्राइज और टैरिफ विवाद

पिछले साल ट्रंप चाहते थे कि पीएम मोदी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करें, क्योंकि ट्रंप का दावा था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान का झगड़ा रुकवाया था। भारत ने जब इस दावे को खारिज कर दिया, तो ट्रंप ने नाराज होकर भारतीय सामानों पर भारी टैरिफ लगा दिया था।

पाकिस्तान से अचानक नजदीकी

हाल ही में ट्रंप ने पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ कर दी और उन्हें ईरान युद्ध के बीच सुलह कराने वाला 'पंच' बता दिया। इससे भारत में अच्छा मैसेज नहीं गया था।

रूस से सस्ता तेल

भारत लगातार रूस से अपनी जरूरत का सस्ता कच्चा तेल खरीद रहा है, जबकि अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से तेल खरीदना कम करे और अमेरिका से तेल और गैस (LNG) इम्पोर्ट करे।

भारत-अमेरिका की मीटिंग से किसे क्या मिलेगा?

पीएम मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच सिर्फ पुरानी नाराजगी दूर करने पर बात नहीं हुई, बल्कि आगे के लिए कई बड़े फैसले भी लिए गए जो आने वाले समय में भारत की ताकत को दोगुना कर देंगे।

1. हाई-टेक और फैक्ट्रियों में साथ काम

अब दोनों देश मिलकर टेक्नोलॉजी के मामले में चीन को टक्कर देने की तैयारी में हैं। आने वाले दिनों में भारत के भीतर सेमीकंडक्टर (चिप), एडवांस बैटरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ा अमेरिकी निवेश देखने को मिल सकता है। इससे देश के युवाओं के लिए नौकरियों के नए मौके बनेंगे।

2. डिफेंस की सुपर-पार्टनरशिप

भारतीय सेना पहले से ही अमेरिका के कई आधुनिक हथियार जैसे स्काईगार्डियन ड्रोन, हॉवित्जर तोप और ग्लोबमास्टर विमानों का इस्तेमाल कर रही है। अब नया प्लान यह है कि दोनों देश सिर्फ हथियार खरीदेंगे नहीं, बल्कि भारत की जमीन पर हथियारों का मिलकर प्रोडक्शन (Joint Production) करेंगे।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Modi-Rubio Meet: ट्रंप का PM मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता
Kerala Lottery Result: 12 करोड़ का जैकपॉट किसे मिला? यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट