Dream 11 से 1 करोड़ जीता था बदायूं का नीरज, ससुराल में संदिग्ध हालात में मिली लाश

Published : May 09, 2026, 09:46 PM IST
Dream11 Crorepati Neeraj Found Dead in Suspicious Circumstances at In Laws House in Sambhal

सार

Sambhal Dream 11 Winner Death: बदायूं के ड्रीम11 विजेता नीरज की संभल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक साल पहले 1 करोड़ जीतकर चर्चा में आए नीरज के शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी है।

Dream11 Crorepati Neeraj Found Dead: कभी ड्रीम11 पर एक करोड़ रुपये जीतकर पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना बदायूं का युवक नीरज अब एक रहस्यमयी मौत की वजह से सुर्खियों में है। संभल जिले में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार इसे सामान्य मौत मानने को तैयार नहीं है और हत्या की आशंका जता रहा है। घटना के बाद बदायूं और संभल दोनों जिलों में सनसनी फैल गई है।

एक साल पहले ड्रीम11 जीतकर बना था चर्चित चेहरा

बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के दानपुर गांव निवासी नीरज पुत्र यादराम करीब एक साल पहले तब चर्चा में आया था, जब उसने ऑनलाइन फैंटेसी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 पर एक करोड़ रुपये जीते थे। इस जीत के बाद गांव और आसपास के इलाकों में उसकी खूब चर्चा हुई थी। लोग उसे किस्मत का धनी कहने लगे थे। लेकिन अब उसी नीरज की मौत ने कई रहस्यों को जन्म दे दिया है।

यह भी पढ़ें: आतंकियों के निशाने पर दिल्ली BJP मुख्यालय? सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

संभल की ससुराल में मिला शव

जानकारी के मुताबिक, नीरज पिछले करीब दो महीनों से संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार शाम वह अपने गांव दानपुर से वापस ससुराल पहुंचा था। शनिवार सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने गांव दानपुर ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

नीरज की मौत को लेकर परिजन गंभीर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि मामला सामान्य नहीं लग रहा और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। गांव में यह चर्चा भी तेज है कि नीरज का ससुराल पक्ष के साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी विवाद की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस एंगल को भी जांच में शामिल किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलने पर जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, पारिवारिक संबंध और आर्थिक लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

यह पहली बार नहीं है जब ड्रीम11 जीतने वाले किसी युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया हो। इससे पहले साल 2024 में अमेठी जिले में ड्रीम11 पर साढ़े तीन लाख रुपये जीतने वाले युवक राकेश यादव का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। उस मामले में भी परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।

 

 

गांव में पसरा मातम, लोग पूछ रहे कई सवाल

नीरज की मौत के बाद दानपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस युवक की सफलता की कहानियां कभी लोगों की जुबान पर थीं, आज उसकी मौत रहस्य बन गई है। गांव के लोग भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर करोड़पति बनने वाले नीरज की मौत के पीछे सच क्या है। फिलहाल पूरे मामले की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्मों जैसा सस्पेंस खत्म! आखिर बन ही जाएगी विजय सरकार! VCK-IUML के समर्थन से बदला पूरा खेल

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Earn Money Without Degree: कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए 5 सुपरहिट बिजनेस आइडिया
फिल्मों जैसा सस्पेंस खत्म! आखिर बन ही जाएगी विजय सरकार! VCK-IUML के समर्थन से बदला पूरा खेल