DUSU Election Results: कौन हैं ABVP की रिया छाबड़ी? दिल्ली यूनिवर्सिटी में बनीं सेक्रेटरी

Published : Sep 19, 2026, 05:49 PM IST
DUSU Election Results

सार

DUSU Election Results 2026 :दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। डूसू चुनाव में एबीवीपी ने 3 पदों पर जीत दर्ज की है। यश डबास अध्यक्ष और किसान की बेटी रिया छाबड़ी सचिव चुनी गई हैं। तो आइए जानते हैं DU सेक्रेटरी कौन हैं और उनकी प्रोफाइल?

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव की गिनती पूरी हो चुकी है। अध्यक्ष से लेकर सचिव तक के चारों प्रमुख पदों की तस्वीर भी साफ हो गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन पदों पर जीत हासिल की है। एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष बने हैं तो वहीं सचिव पद पर रिया छाबड़ी ने जीत हासिल की है। दिल्ली के इस चुनाव का जश्न सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक मनाया जा रहा है।

किसान की बेटी दिल्ली यूनिवर्सिटी में सेक्रेटरी

रिया छाबड़ी मूल रूप से दिल्ली के बदरपुर स्थित मोड़बंद गांव की रहने वाली हैं। जो कि एक साधारण किसान की बेटी हैं। रिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज से पढ़ाई की है। वहश्री अरबिंदो कॉलेज में एबीवीपी की इकाई उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुकी हैं। इस बार उन्हें डूसू चुनाव 2026 में एबीवीपी के केंद्रीय पैनल से सचिव पद के लिए मैदान में उतरा था। जिस पर उन्होंने शानदार जीत हासिल की।

पढ़ाई के साथे खेलों में भी नंबर-1 हैं रिया

रिया छाबड़ी की पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी गहरी दिलचस्प है। वह इंटर-कॉलेज स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने कई मैच अपने दम पर जीते हैं। इसके अलावा रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। देश के मुद्दों पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात रखती हैं।

कैसे रिया बनीं DUSU की सचिव

बता दें कि फिलहाल रिया दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज में बीए प्रोग्राम के चौथे वर्ष की छात्रा हैं। ABVP को एक ऐसे महिला चेहरे की तलाश थी जो सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक एक्टिव हो। जिसकी पकड़ पूरी दिल्ली यूनिवर्सिटी में हो। इसलिए सचिव पद पर उनकी उम्मीदवारी तय की गई। अब एबीवीपी ने छात्र राजनीति में एक महिला चेहरे को भी प्रमुखता से चुनाव जिता दिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

DUSU Winners VIDEO: प्रेसिडेंट यश डबास और दीपांशु शौकीन का फर्स्ट विक्ट्री रिएक्शन, 3 सीटों पर ABVP की जीत
DUSU Election Result 2026: यश डबास बने प्रेसिडेंट, 2053 वोटों से जीत, ABVP ने 3 पदों पर जमाया कब्जा