
अगर आपकी उम्र 18 साल होने वाली है या अभी तक वोटर लिस्ट में आपका नाम दर्ज नहीं है, तो आपके लिए जरूरी खबर है। चुनाव आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत नए वोटरों को नाम जुड़वाने के साथ पुरानी जानकारी में सुधार कराने का भी मौका मिलेगा। खास बात यह है कि 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी अभी से एडवांस आवेदन कर सकते हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, इस विशेष पुनरीक्षण अभियान में अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम शामिल हैं। इसका मकसद मतदाता सूची को अपडेट करना और किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने से बचाना है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका भी नहीं रोक पाएगा भारत के जहाज! ईरान ने होर्मुज पर लिया बड़ा फैसला
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 30 नवंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची यानी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद नागरिक अपने नाम की जांच कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 21 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
इस अभियान में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को खास सुविधा दी गई है। जिन युवाओं की उम्र 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अक्टूबर 2027 को 18 साल पूरी होगी, वे भी एडवांस आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे पात्रता की तारीख आने पर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आसान होगी।
स्पेशल समरी रिवीजन चुनाव आयोग की आधिकारिक प्रक्रिया है, जिसके जरिए वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़े जाते हैं और गलतियों को सुधारा जाता है। इसके तहत मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और नियमानुसार अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी होती है। नाम, पता और अन्य विवरणों में गलती होने पर सुधार का आवेदन किया जा सकता है।
चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पर्याप्त कर्मचारियों और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। आयोग का लक्ष्य है कि दावे और आपत्तियों का समय पर निपटारा हो और 21 जनवरी 2027 को त्रुटिरहित अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जा सके। नागरिकों को भी सलाह है कि ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने पर अपना नाम और विवरण जरूर जांच लें।
यह भी पढ़ें: Noida में दिवाली की खरीदारी से पहले सावधान! 5 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे ये रास्ते
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।