Noida में दिवाली की खरीदारी से पहले सावधान! 5 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे ये रास्ते

Published : Nov 05, 2026, 01:30 PM IST
noida traffic diversion diwali dhanteras november 5 to 8 2026

सार

Noida Diwali Traffic Advisory: नोएडा में दिवाली और धनतेरस की खरीदारी के लिए 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सेक्टर-18, अट्टा मार्केट और मॉल जाने से पहले जानें नए रूट, नो-पार्किंग नियम और हेल्पलाइन नंबर।

Noida Traffic Diversion 2026: दिवाली और धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की तैयारी है तो घर से निकलने से पहले नोएडा का ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। सेक्टर-18, अट्टा मार्केट और बड़े शॉपिंग मॉल्स के आसपास त्योहारों की भीड़ को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। 5 से 8 नवंबर 2026 तक कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में बिना रूट की जानकारी के निकले तो खरीदारी से ज्यादा समय जाम में गुजर सकता है।

5 से 8 नवंबर तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसका मुख्य उद्देश्य सेक्टर-18, अट्टा मार्केट और आसपास के शॉपिंग क्षेत्रों में वाहनों का दबाव कम करना है। पुलिस ने लोगों से निजी वाहनों के बजाय मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली का तूफान, बारिश भी नहीं रोक पाई टीम इंडिया की जीत! न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

सेक्टर-18 और अट्टा मार्केट जाने वालों के लिए बदला रास्ता

अट्टापीर से आने वाले वाहनों को अट्टापीर चौराहे से बाएं मुड़कर राय रेजीडेंसी चौक जाना होगा। वहां से कैम्ब्रिज स्कूल के सामने एलिवेटेड रोड के नीचे यू-टर्न लेकर सेक्टर-28 कार मार्केट की ओर जाना होगा। वहीं, अट्टा चौक से GIP मॉल जाने वाले वाहन GIP के सामने से फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न लेकर DLF या सेंटर स्टेज मॉल की तरफ जा सकेंगे।

सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के लिए यह होगा रास्ता

फिल्मसिटी फ्लाईओवर और गुरुद्वारे की तरफ से सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन जाने वाले वाहनों को सेक्टर-18 अंडरपास के रास्ते निकाला जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को पुलिस के निर्देशों और मौके पर लगाए गए डायवर्जन संकेतों का पालन करना होगा।

मालवाहक वाहनों की एंट्री पर भी सख्ती

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के लिए पहले से लागू नो-एंट्री व्यवस्था जारी रहेगी। लुहारली टोल से NTPC तिराहा, दादरी तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जरूरत पड़ने पर रेलवे रोड का ट्रैफिक बाईपास तिराहे से होते हुए NTPC तिराहे की ओर भेजा जाएगा।

नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो कटेगा चालान

ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि बाजारों और मॉल के आसपास नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने पर क्रेन से गाड़ी उठाई जाएगी और ई-चालान भी किया जा सकता है। जाम या अन्य ट्रैफिक समस्या होने पर इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • ट्रैफिक हेल्पलाइन: 9971009001
  • WhatsApp हेल्पलाइन: 7065100100
  • X (Twitter): @noidatraffic

त्योहारों में परेशानी से बचने के लिए निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करें और संभव हो तो मेट्रो से खरीदारी करने जाएं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका भी नहीं रोक पाएगा भारत के जहाज! ईरान ने होर्मुज पर लिया बड़ा फैसला

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US Midterm Election: चूर-चूर हो गया ट्रंप का गुरूर! भयंकर हार के बाद राष्ट्रपति का पहला बड़ा बयान
PoK में पाकिस्तानी सेना का खूनी खेल! घरों पर ड्रोन से हमला, 3 की मौत और 18 घायल