Suman Pahuja Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सुमन पाहुजा, कैसे खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

Published : Jul 27, 2026, 12:01 PM IST
Suman Pahuja

सार

Fat To Fab Diet Clinic की फाउंडर सुमन पाहुजा आज वेलनेस बिजनेस, डिजिटल प्लेटफॉर्म और हेल्थ मिशन में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। हेल्थ क्लिनिक से सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर तक का सफर उन्होंने कैसे तय किया, जानते हैं।

Suman Pahuja Net Worth: 'फैट टू फैब डाइट क्लिनिक' की फाउंडर सुमन पाहुजा आज भारत की चर्चित वेलनेस एंटरप्रेन्योर में गिनी जाती हैं। उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि भारत में हेल्थ और वेलनेस सेक्टर कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज बड़ी संख्या में लोग फिटनेस, संतुलित खानपान और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर यानी बीमारियों से बचाव पर ध्यान दे रहे हैं। लोगों को एक हेल्दी लाइफस्टाइल में मदद करने के विजन के साथ शुरू हुआ उनका यह सफर अब एक बड़ा ब्रांड बन चुका है।

कितने करोड़ की मालकिन हैं सुमन पाहुजा

इंटरनेट पर मौजूद तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमन पाहुजा की नेटवर्थ करीब 60 करोड़ रुपए के आसपास है। सुमन पाहुजा केवल एक सफल बिजनेसवुमन ही नहीं, बल्कि एक पॉपुलर डिजिटल क्रिएटर और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.28 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि 'Fat To Fab' YouTube चैनल पर 9.96 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुड़ चुके हैं। सुमन पाहुजा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियमित रूप से वजन कम करने के टिप्स, हेल्दी रेसिपी, न्यूट्रिशन संबंधी जानकारी, फिटनेस मोटिवेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ी सलाह शेयर करती हैं।

कैसे हुई सुमन पाहुजा के सफर की शुरुआत?

सुमन पाहुजा ने लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने में मदद करने के उद्देश्य से अपने सफर की शुरुआत की थी। समय के साथ उन्होंने अपने वेंचर को एक बड़े वेलनेस ब्रांड में बदल दिया। आज उनका ब्रांड कस्टमाइज्ड डाइट प्लान, हर्बल वेलनेस प्रोडक्ट्स, ऑनलाइन कंसल्टेशन और लाइफस्टाइल कोचिंग जैसी कई सेवाएं प्रदान करता है और न्यूट्रिशन तथा वेट मैनेजमेंट के क्षेत्र में भरोसेमंद नाम बन चुका है।

सुमन पाहुजा ने कैसे बनाया अपना वेलनेस बिजनेस?

सुमन पाहुजा की सबसे बड़ी ताकत उनका 'कस्टमर-फर्स्ट' यानी ग्राहक को प्राथमिकता देने वाला नजरिया है। वह सभी लोगों को एक जैसा डाइट प्लान देने के बजाय हर व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के अनुसार पर्सनलाइज्ड न्यूट्रिशन प्रोग्राम तैयार करती हैं। उनके डाइट प्लान मोटापा, PCOD, थायरॉइड, डायबिटीज, पाचन संबंधी समस्याओं और अलग-अलग फिटनेस लक्ष्यों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने उनके कार्यक्रमों पर भरोसा जताया है।

Fat To Fab Diet Clinic की सर्विसेज और प्रोडक्ट्स

'फैट टू फैब डाइट क्लिनिक' के जरिए सुमन पाहुजा ने कई तरह की वेलनेस सेवाएं और प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए हैं। इनमें शामिल हैं—

  • कस्टमाइज्ड डाइट प्लान
  • हर्बल वेलनेस टी
  • हर्बल पाउडर
  • स्किनकेयर और हेयरकेयर प्रोडक्ट्स
  • वन-टू-वन हेल्थ कंसल्टेशन
  • सेल्फ-डेवलपमेंट और लाइफस्टाइल कोर्स

इन सभी सेवाओं का उद्देश्य लोगों को लंबे समय तक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए मोटिवेट करना है।

प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देना है सुमन पाहुजा का मिशन

सुमन पाहुजा का लक्ष्य केवल एक सफल बिजनेस खड़ा करना नहीं है। उनका मानना है कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी उतना ही जरूरी है। वह प्रिवेंटिव हेल्थकेयर यानी बीमारियों से पहले ही बचाव करने की सोच को बढ़ावा देती हैं। उनका प्रयास है कि भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आसान, व्यावहारिक और प्रभावी वेलनेस सेवाएं पहुंच सकें।

सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी आगे हैं सुमन पाहुजा

वेलनेस बिजनेस के अलावा सुमन पाहुजा सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं। उन्हें कुत्तों से विशेष लगाव है और वह एक शेल्टर भी चलाती हैं। इस शेल्टर में बेसहारा और घायल कुत्तों को बचाकर उनकी देखभाल की जाती है। यह पहल उनके इस विश्वास को दर्शाती है कि सफलता के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। बता दें कि आज सुमन पाहुजा भारत की तेजी से उभरती वेलनेस एंटरप्रेन्योर में शामिल हैं। उनका योगदान केवल न्यूट्रिशन और वेट मैनेजमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह डिजिटल शिक्षा, मोटिवेशन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।

Q1. फैट टू फैब डाइट क्लीनिक की फाउंडर कौन हैं?

उत्तर: फैट टू फैब डाइट क्लीनिक की फाउंडर का नाम सुमन पाहुजा है।

Q2. सुमन पाहुजा मुख्य रूप से किस क्षेत्र से जुड़ी हैं?

उत्तर: वह हेल्थ, वेलनेस, न्यूट्रिशन और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र से जुड़ी हैं।

Q3. सोशल मीडिया पर उनके कितने फॉलोअर्स हैं?

उत्तर: इंस्टाग्राम पर उनके 3.28 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि 'Fat To Fab' YouTube चैनल पर 9.96 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

Q4. सुमन पाहुजा किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स में मदद करती हैं?

उत्तर: सुमन पाहुजा वजन घटाने, PCOD, थायराइड, डायबिटीज, मोटापा और खानपान से जुड़ी समस्याओं के लिए डाइट प्लान देती हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'CJP Protest: Pellet Gun ने छीन ली एक युवक की आंख', Sagarika Ghose का सनसनीखेज आरोप
27 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: CJP के संसद मार्च में RAF जवानों ने चलाई थी पैलेट गन?