Ghaziabad Suicide Case : 5 सवालों में 3 बहनों की मौत का सच, सुसाइड या कुछ और राज?

Published : Feb 05, 2026, 11:17 AM IST

Ghaziabad Three Sisters Suicide Mmystery : कोरियन लव गेम गाजियाबाद में रहने वाली तीन सगी बहनों पर इतना हावी हो गया कि उन्होंने उसके नशे में मौत को गले लगा लिया। असली वजह क्या है अभी रहस्यमय बना बना है। पुलिस उन 5 सवालों के जवाब ढूंढ रही, जिसमें राज।

PREV
16

गाजियाबाद पुलिस इन 5 सवालों के जवाब ढूंढ रही

गाजियाबाद के भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनों के एक साथ सुसाइड की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद हर माता-पिता टेंशन में हैं, कहीं उनके बच्चे तो इस खतरनाक गेम के शिकार नहीं हो रहे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को मौके से जो सबूत मिल रहे हैं उन्होंने इस मामले को और रहस्यमय बना दिया। इस सुसाइड की कहानी में पुलिस 5 सवालों के जवाब ढूंढ रही।

26

गाजियाबाद सुसाइड पर उठा पहला सवाल?

जिस बालकनी से तीनों बहनों ने एक साथ छलांग लगाकर आत्महत्या की, वहां बॉलकनी में रेलिंग पर और बाहर की तरफ इतनी भी जगह नहीं थी कोई ठीक से खड़ा हो सके। जबकि घटना के जस्ट सामने वाले फ्लैट में रहने वालों का कहना है कि बच्ची रेलिंग पर बैठी हुई थी।

36

गाजियाबाद सुसाइड केस पर उठा दूसरा सवाल?

जिस फ्लौर से तीनों बहनें कूंदी वहां से नीचे की करीब 85 फीट है। तीनों बच्चियों के शव जिस जगह गिके वहां दीवार से एक शव करीब 1 फीट दूर था, दूसरी बहन का शव 8 फीट दूर और तीसरी बहन का शव 9 फीट दूर पड़ा था। सवाल यह है कि इतनी ऊंचाई से शवों का दीवार से चिपककर गिरना थोड़ा अजीब लगता है।

46

गाजियाबाद सुसाइड केस में तीसरा सवाल?

घटना में जिस तरह से बच्चों के पिता चेतन सिंह ने बताया कि तीनों बच्चियां बैठकर कूदी तो फिर तीनों के शव एक ही दिशा में गिरने थे। लेकिन तीनों अलग अलग डायरेक्शन में थे।

56

गाजियाबाद सुसाइड केस में चौथा सवाल?

कहीं बच्चियों के सुसाइड के पीछे पारिवारिक वजह तो नहीं? क्योंकि पड़ोसियों का कहना है कि चेतन की दो पत्नियां थीं, दोनों आपस में सगी बहनें हैं। एक पहले ही घर छोड़कर जा चुकी है। बताया जाता है कि इस घटना से पहले पत्नियां आपस में गालियां दे रही थीं, जो पड़ोसियों को सुनाई दीं। इसलिए यह मामला कुछ और इशारा भी करता है।

66

गाजियाबाद सुसाइड केस में पांचवा सवाल?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिसकर्मी ने यह भी बताया है कि जब मौके पर पुलिस कमिश्नर पहुंचे तो दोनों पत्नियों को बुलाया गया। लेकिन दोनों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और बाहर नहीं निकलीं। वहीं पति रोता हुआ पुलिस के हाथ पैर जोड़ता दिखा

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories