
अमेरिका के Florida में एक दर्दनाक विमान हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। Learjet 60 विमान Texas के Austin से Bahamas जा रहा था, तभी रविवार को दक्षिण Florida के Cresthaven इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे से पहले विमान की ऊंचाई में कुछ ही मिनटों के भीतर तेजी से गिरावट दर्ज की गई। Flightradar24 के डेटा में विमान की उड़ान का पूरा रास्ता और उसकी गति और ऊंचाई में बदलाव दिखाई दे रहा है। वहीं, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और पायलट के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। अमेरिकी NTSB हादसे की जांच कर रहा है।