Adani Group Jobs Announces : अडानी ग्रुप ओडिशा में एल्युमीनियम सेक्टर में 1.08 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से राज्य में 53,000 से ज़्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां मिलेंगी।
भुवनेश्वर, (ओडिशा): अडानी ग्रुप ने गुरुवार को ओडिशा में एक बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। ग्रुप राज्य में एल्युमीनियम बनाने से जुड़ा पूरा इकोसिस्टम तैयार करने के लिए 11.5 अरब डॉलर यानी करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस प्रोजेक्ट के निर्माण और ऑपरेशन के दौरान 53,000 से ज़्यादा नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।
एल्युमीनियम सेक्टर में दुनिया के सबसे बड़ा निवेश
भुवनेश्वर में एमओयू (MoU) साइनिंग कार्यक्रम में बोलते हुए, अडानी एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर करन अडानी ने कहा कि यह प्रस्तावित प्रोजेक्ट एल्युमीनियम सेक्टर में दुनिया के सबसे बड़े निवेशों में से एक होगा। इससे ओडिशा के औद्योगिक विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा।
करन अडानी ने कहा, "11.5 अरब डॉलर यानी करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ, यह दुनिया में कहीं भी एल्युमीनियम इकोसिस्टम में होने वाले सबसे बड़े निवेशों में से है। लेकिन इसका असली महत्व सिर्फ निवेश के आकार में नहीं है, बल्कि इसके गहरे असर में है।"
क्यों खास है अडानी का यह मेगा प्रोजेक्ट
यह प्रोजेक्ट एल्युमीनियम की पूरी वैल्यू चेन को एक साथ लाएगा। इसमें करीब 40 लाख टन सालाना क्षमता वाली एक एल्यूमिना रिफाइनरी, लगभग 20 लाख टन सालाना क्षमता वाला एक एल्युमीनियम स्मेल्टर और करीब 10 लाख टन सालाना क्षमता वाला एक डाउनस्ट्रीम एल्युमीनियम पार्क शामिल होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 4,000 मेगावॉट का एक कैप्टिव पावर प्लांट भी लगाया जाएगा, जिसमें 400 मेगावॉट ग्रीन एनर्जी का हिस्सा होगा।
जानिए कैसे युवाओं को मिलेंगी 50 हजार नौकरियां
प्रोजेक्ट से पैदा होने वाले रोजगार की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए करन अडानी ने कहा कि इससे पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर आजीविका के अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा, "प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान करीब 35,000 नौकरियां पैदा होंगी। ऑपरेशन के दौरान यह लगभग 18,500 नौकरियों को सपोर्ट करेगा। इनमें से हर एक नंबर के पीछे एक परिवार, एक सपना, एक स्किल सीखने वाला युवा, एक छोटा बिजनेस जिसे ऑर्डर मिलता है, एक स्थानीय उद्यमी जिसे बाजार मिलता है, और एक समुदाय है जो नए अवसर देखता है।" इस निवेश को ओडिशा की औद्योगिक यात्रा में एक मील का पत्थर बताते हुए करन अडानी ने कहा कि राज्य मजबूत नीतिगत समर्थन और सक्रिय शासन की मदद से तेजी से कच्चे माल के सप्लायर से वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग हब में बदल रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के विजन के साथ-साथ, वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार पैदा करके 2036 तक ओडिशा को एक समृद्ध राज्य बनाने की आकांक्षा में भी योगदान देगा।
ओडिशा को दुनिया तक ले जाने का प्लान
राज्य के प्रति अडानी ग्रुप की लंबी अवधि की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए करन अडानी ने कहा कि ग्रुप के विकास की योजनाओं में ओडिशा एक रणनीतिक स्थान रखता है।
उन्होंने कहा, "मैं ओडिशा के लोगों से यह कहना चाहता हूं: यह प्रोजेक्ट आपका है। यह आपके बच्चों के लिए अवसर पैदा करने, आपकी स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, आपके उद्यमियों का समर्थन करने और ओडिशा को दुनिया तक ले जाने के लिए है।"
करन अडानी ने वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी औद्योगिक इकोसिस्टम बनाने के विजन के लिए ओडिशा सरकार को धन्यवाद दिया और इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट में IHC अबू धाबी और अन्य भागीदारों की भागीदारी का स्वागत किया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।