GEN-Z कैसे मनाएंगे 80वां Independence Day, क्या है उनके लिए स्वतंत्रता दिवस का मतलब

Published : Aug 13, 2026, 03:07 PM IST
Independence Day Celebration 2026

सार

Gen Z Independence Day 2026 : भारत इस वर्ष अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम की थीम भी जेन-जी पर रखी गई है। ध्वजारोहण के बाद पीएम मोदी की स्पीच का फोकस भी युवाओं पर होगा। तो आइए जानते हैं इंस्ट्राग्राम रील्स व AI वाली जेन-जी कैसे Independence Day सेलिब्रेट करते हैं।

15 अगस्त यानि भारत का भारत का स्वतंत्रता दिवस है। 2026 को हम अपना 80वां Independence Day मना रहे हैं। आज हमारे देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दिन सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करेंगे। अब सवाल यह उठता है कि GEN-G 80वां Independence Day, कैसे मनाती है, उनके लिए स्वतंत्रता दिवस का मतलब क्या है?

GEN-G कैसे मनांगे 80वां Independence Day

बता दें कि युवा ही देश का भविष्य हैं, आने वाला समय भी जेन-जी का है। हम अपना स्वतंत्रता दिवस जहां परंपरा के मुताबिक मनाते हैं, जिसमें देशभक्ति के साथ साथ संस्कृति समाहित होती है। वहीं अगर हम जेन-जी की बात करें तो युवा स्वतंत्रता दिवस को पारंपरिक तरीकों के बजाय आधुनिक, डिजिटल और रचनात्मक अंदाज में मना मना रहे हैं। वह रचनात्मक रील और कॉलेज की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जेन-जी एआई और ट्रेंडी विजुअल्स के जरिए युवा स्वतंत्रता सेनानियों जैसे भगत सिंह या सुभाष चंद्र बोस के विचारों को इंस्ट्राग्राम पर शेयर कर रहे हैं।

जेन-जी अलग स्टाइल में देते हैं बधाई

जेन-जी स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी एकदम अलग अंदाज में देते हैं। जहां हम साहित्यिक भाषा में शुभकामनाएं देते हैं, वहीं दूसरी तरफ आज का युवा सीधी, बेबाक, थोड़ी तू-तड़ाक वाली और हल्के मजाक के अंदाज में बधाई देती है। जिसे इंस्ट्राग्राम पर पसंद किया जाता है।

GEN-G के लिए स्वतंत्रता दिवस का मतलब

जेन-जी के लिए स्वतंत्रता दिवस केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि देश के भविष्य को बेहतर बनाने का संकल्प लेने का भी दिन मानते हैं। उनके लिए स्वतंत्रता का मतलब अपने सपनों को पूरा करने की आजादी, नई सोच के साथ आगे बढ़ना और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाना है। युवाओं का कहना है कि देश की असली ताकत उसके जिम्मेदार नागरिक हैं। वह शिक्षा, तकनीक, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के जरिए भारत को आगे ले जाने का सपना देख रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है अप्सरा रेडड्डी? जो थाइलेंड में जेंडर चेंज कर लड़के से बनीं लड़की, राहुल गांधी भी कर चुके हैं तारीफ
कौन हैं सुखबीर सिंह बादल जिन पर गुरुद्वारे में हुआ जानलेवा हमला, पहले भी हो चुकी जान लेने की कोशिश