Maharashtra Murder Case: महाराष्ट्र के गोंदिया में एयर इंडिया कर्मचारी वर्षा तुर्कर की चाकू मारकर हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पति से अफेयर के शक में पत्नी मोना अग्रवाल ने 13 लाख रुपये की सुपारी दी और कार का GPS एक्सेस भी दिया। पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा है।
Gondia Murder Case: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जिसे पहले जंगल में लूटपाट की वारदात समझा जा रहा था, वह असल में 13 लाख रुपये की कॉन्ट्रैक्ट किलिंग निकली। आरोप है कि 41 वर्षीय मोना अग्रवाल ने अपने पति नितेश अग्रवाल के साथ अफेयर के शक में 35 वर्षीय एयर इंडिया कर्मचारी वर्षा तुर्कर की हत्या की साजिश रची। 14 नवंबर को बाइक सवार तीन हमलावरों ने चाकू घोंपकर वर्षा की जान ले ली थी।
Gondia Air Hostess Murder: जंगल में चाकू से हमला
मृतका की पहचान वर्षा तुर्कर के रूप में हुई है। वह पुणे एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के साथ काम करती थीं।
14 नवंबर को वर्षा अपने परिचित नितेश अग्रवाल के साथ तिरोड़ा घूमने गई थीं।
वापसी के दौरान दोनों बोंद्रानी जंगल के पास एक शिव मंदिर के नजदीक रुके।
इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन हमलावरों ने वर्षा पर चाकू से कई वार किए।
उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
GPS ट्रैकिंग से हुआ पीछा, लूट की कहानी पर क्यों उठा शक?
जांच में सामने आया कि मोना ने इस पूरी वारदात को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिलवाया।
कार का GPS बना हथियार: नितेश जिस कार में वर्षा के साथ तिरोडा से लौट रहे थे, वह मोना के नाम पर थी। मोना ने हमलावरों के फोन में 'टोयोटा आई-कनेक्ट' GPS ऐप का लॉगिन एक्सेस दे दिया, जिससे हमलावर लाइव लोकेशन ट्रैक करते रहे।
गहने सलामत तो लूट कैसी: शुरुआत में नितेश ने लुटेरों के हमले की बात कही, लेकिन वर्षा की सोने की चेन और बाकी गहने सुरक्षित मिलने से पुलिस का शक गहरा गया और साजिश की परतें खुलने लगीं।
200 CCTV कैमरे और चार गिरफ्तारियां, दो आरोपी फरार
क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस खूनी खेल का पर्दाफाश किया।
CCTV से मिला सुराग: पुलिस ने तिरोडा, बालाघाट, गोंदिया समेत जुड़े रास्तों के करीब 200 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे बाइक सवार हमलावरों की पहचान हुई।
चार पकड़े गए, दो की तलाश जारी: 19 नवंबर को इमरान शेख की गिरफ्तारी के बाद पूरा राज खुल गया। पुलिस अब तक मोना अग्रवाल, कुणाल कुंभलकर, शाहरुख पठान और इमरान शेख को पकड़ चुकी है, जबकि नलेन उर्फ नायला शेख और कृष्ण राउत फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।