
कहते हैं कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती। बस उन्हें पूरा करने का जज़्बा होना चाहिए। और अगर कोई अपना उस सपने को पूरा करने में मदद कर दे, तो खुशी दोगुनी हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पोते ने अपनी दादी का बरसों पुराना सपना पूरा कर दिया।
रवि राज राजपुरोहित नाम के एक युवक ने यह वीडियो शेयर किया है। कहानी कुछ यूं है कि एक सुबह उनकी दादी ने खिड़की से आसमान में उड़ता हुआ हवाई जहाज देखा। उन्होंने बड़े आश्चर्य से पूछा, 'ये उड़ता कैसे है?' दादी का यह मासूम सवाल सुनकर पोते रवि ने उसी पल एक फैसला कर लिया। कुछ ही घंटों के अंदर वह अपनी दादी को एयरपोर्ट ले गया और उन्हें उनकी पहली फ्लाइट में बिठा दिया।
वीडियो में दादी को प्लेन में चढ़ते और फिर विंडो सीट पर बैठकर बाहर के नज़ारे देखते हुए देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर हैरानी, खुशी और कौतूहल के भाव साफ नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।
रवि ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'कुछ सपनों की कोई उम्र नहीं होती। आज दादी ने अपनी पहली उड़ान भरी।' इस वीडियो पर लोग खूब प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इन्होंने ही हमें चलना सिखाया था और आज ये आसमान में उड़ रही हैं।' एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘आज इंटरनेट पर देखी सबसे खूबसूरत चीज़ यही है।’
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।