मौत ऐसे भी हो सकती है, कुछ सेकंड में ही जिंदगी खत्म, ये Video दिल दहला देगा

Published : Mar 03, 2026, 06:56 PM IST

Gujarat Lift Accident News  : गुजरात के वलसाड की पॉश से एक बेहद दर्दनाक एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। जहां एक युवक लिफ्ट से आते वक्त डक्ट में गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है।

PREV
15

एक चूक और एक ही सेकंड में मौत

इंटरनेट पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जो हर किसी को अलर्ट करने वाला है। कैसे एक चूक और एक ही सेकंड में कभी भी मौत को बुलावा दे सकती है। कैसे एक शख्स लिप्ट से निकलता है और उसके साथ जो दर्दनाक हादसा होता है वह आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

25

यह वीडियो गुजरात के वलसाड का

दरअसल, वायरल यह वीडियो गुजरात के वलसाड का बताया जाता है। जहां एक सोसाइटी में एक युवक लिफ्ट में आता है और नीचे जाने के लिए दरवाजे बंद करता है। जैसे ही लिप्ट का दरवाजा खुलता है और युवक एक कदम आगे बढ़ाता है और वह लिफ्ट के डक्ट में गिर जाता है। इसके बाद वही लिफ्ट उसके उपर गिर जाती है।

35

मौत इतनी भयानक कि वो चीख भी नहीं सका

बताया जा रहा है कि करीब 20 से 25 मिनट तक युवक लिफ्ट के डक्ट में फंसा रहता है। लिफ्ट का भारी भरकम होने के कारण वो जोर से चीख भी नहीं पाता है। फिर भी वह पूरी कोशिश करता है। लेकिन कोई उसे देख नहीं पाता और उसकी मौत हो जाती है।

45

मेंटेनेंस कंपनी इसकी मौत का जिम्मेदार

बता दें कि यह दर्दनाक मामला वालसाड की एक प्राइवेट सोसाइटी का है। जहां खस्ता हाल में लिप्ट चल रही थी, जिम्मेदार कंपनी भी उसका मैंटेनेंस करने नहीं आती थीं, अगर समय पर उसका मेंटेनेंस होता तो शायद युवक की जिदंगी बच सकती है।

55

हादसे में मरने वाला युवक कौन?

लिफ्ट हादसे में किस युवक की मौत हुई, वह कौन था, और क्या करता था, इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बस सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories