Dating App: कैब ड्राइवर की डेटिंग प्रोफाइल देख CEO हैरान, ऐसा क्या देख लिया...

Published : Feb 19, 2026, 01:41 PM IST

एक CEO अपनी कैब के ड्राइवर की डेटिंग प्रोफाइल देखकर हैरान रह गए. ड्राइवर को एक डेटिंग ऐप पर 23 मैच मिले थे, जिनमें कई पढ़ी-लिखी लड़कियां भी शामिल थीं.

PREV
16
ड्राइवर को मिले 23 मैच
सोशल मीडिया और AI के इस दौर में कुछ भी हो सकता है. एक CEO उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने अपनी कैब के ड्राइवर का डेटिंग ऐप प्रोफाइल देखा. ड्राइवर को 23 लड़कियों के प्रोफाइल से मैच मिला था, जिनमें मास्टर डिग्री और PhD स्कॉलर भी शामिल थीं.
26
ऐप और सोशल मीडिया का खेल
गुरुग्राम स्थित 'नॉट' डेटिंग ऐप के को-फाउंडर और CEO जसवीर सिंह ने अपनी यात्रा के दौरान हुए इस अनुभव को शेयर किया. उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें हैरान कर दिया, क्योंकि सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर संपत्ति, रुतबा या नौकरी जैसी चीजें मायने नहीं रखतीं.
36
यह कैसे मुमकिन हुआ?
कैब ड्राइवर 'हिंज' डेटिंग ऐप इस्तेमाल कर रहा था. CEO जसवीर सिंह ने उससे पूछा तो उसने बताया कि वह ऐप पर एक्टिव है. जब जसवीर ने ड्राइवर का प्रोफाइल देखा, तो उसमें 23 मैच थे. इनमें से कई महिलाएं अच्छी पढ़ी-लिखी थीं और बड़ी कंपनियों में काम कर रही थीं.
46
कोई क्रॉस-वेरिफिकेशन नहीं
CEO ने सवाल उठाया कि ऐप और सोशल मीडिया इस तरह के मैच कैसे करते हैं? उनके पोस्ट पर कई लोगों ने रिएक्ट किया. यूजर्स ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग सिर्फ प्रोफाइल और दी गई जानकारी देखते हैं. ऐप यह क्रॉस-वेरिफाई नहीं करता कि जानकारी सही है या गलत।
56
पर्सनैलिटी है सबसे ज़रूरी
कई यूजर्स ने कमेंट किया कि डेटिंग ऐप्स पर आपकी नौकरी, संपत्ति या पैसा नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी और आकर्षण सबसे ज्यादा मायने रखता है. इसके अलावा, आपने अपनी प्रोफाइल कितनी आकर्षक बनाई है और कैसी तस्वीरें लगाई हैं, यह भी बहुत जरूरी है.
66
प्रोफाइल में क्या लिखा था?
कई लोगों ने यह भी सवाल किया कि कैब ड्राइवर ने अपनी प्रोफाइल में आखिर लिखा क्या है. कुछ ने अनुमान लगाया कि हो सकता है कि वह खुद भी अच्छी पढ़ाई-लिखाई वाला हो और कैब चलाकर अच्छी कमाई कर रहा हो. शायद उसने यह सब अपनी प्रोफाइल में दिलचस्प तरीके से बताया हो.

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories