Kalyan Bainsla कौन है? गुरुग्राम Hit and Run केस में पुलिस ने उसे राजस्थान के दौसा से दबोचा है। आरोप है कि उसकी कार ने महिला बाइक राइडर सिया चौहान की बाइक को टक्कर मारी। CCTV के बाद केस में हत्या की कोशिश की धारा जोड़ी गई।
Gurugram Biker Incident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला स्पोर्ट्स बाइक राइडर सिया चौहान को टक्कर मारने का मामला अब काफी तूल पकड़ चुका है। सोशल मीडिया पर खौफनाक CCTV फुटेज वायरल होने के बाद एक्शन में आई गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से हिरासत में ले लिया।
29
वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस, लगी मर्डर अटेम्प्ट की धारा
घटना का खौफनाक वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। शुरुआत में लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस था, लेकिन सीसीटीवी जांच के बाद बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) जोड़ दी गई, जिसमें 10 साल की सजा हो सकती है।
39
कौन हैं पीड़िता सिया और घटना वाले दिन क्या हुआ था?
सोशल मीडिया पर सिया नाम से पहचान रखने वाली महिला राइडर रविवार को अपने ग्रुप के साथ अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स बाइक चला रही थीं। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मारी, जिससे वह दूर तक सड़क पर घिसटती चली गईं।
पीड़िता सिया का आरोप- 'पीछा कर रहे थे और अजीब इशारे बनाए'
सिया ने बताया कि कार सवार लोग काफी देर से उनका पीछा कर रहे थे। कार के शीशे नीचे कर अजीब इशारे कर रहे थे और नशे में लग रहे थे। दूरी बनाने की कोशिश करने पर कार चालक ने जानबूझकर गाड़ी से बाइक में टक्कर मार दी।
#WATCH | Delhi: Gurugram's Golf Course accident case | Victim Sia says, "My first thought as a female rider was that I didn't feel safe at all on the Delhi and Gurugram roads that day. Even though there were fellow riders around me, I felt that if I were to head out alone on my… pic.twitter.com/d4YvLbwMqv
— ANI (@ANI) September 15, 2026
59
कौन है आरोपी कल्याण बैंसला और क्या है उसका पक्ष?
खुद को इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी और जिम मालिक बताने वाले आरोपी कल्याण बैंसला ने माना कि टक्कर हुई थी, लेकिन जानबूझकर मारने से इनकार किया। उसने दावा किया कि वह अपनी बहन और कजिन्स के साथ दिल्ली से लौट रहा था।
69
आरोपी का दावा- 'पीट जाने के डर से नहीं रोका वाहन'
बैंसला ने अपनी सफाई में कहा कि करीब 20-25 बाइकर्स उनकी कार को ओवरटेक कर रहे थे और यू-टर्न पर अचानक कंट्रोल खोने से हादसा हुआ। टक्कर के बाद बाइकर्स के गाली-गलौज और मारपीट के डर से वह अपनी बहन की सुरक्षा के लिए मौके पर नहीं रुका।
79
वकील का दावा- 140 से 170 की स्पीड से चल रही थी बाइक
कल्याण बैंसला के वकील ने आरोप लगाया कि महिला राइडर 140-170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रही थी और अचानक लेन बदलने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
89
दोस्त की कार लेकर निकला था आरोपी, इंस्टाग्राम किया डिलीट
हादसे में शामिल कार सेना में कार्यरत मनीष नाम के शख्स की है, जिसका कहना है कि उसका दोस्त कल्याण गाड़ी मांगकर ले गया था। मामला तूल पकड़ने और कानूनी शिकंजा कसने के बाद बैंसला ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया।
99
परिवार ने मांगी सख्त कार्रवाई, पुलिस की रोड रेज पर जीरो टॉलरेंस
सिया के पिता ने मामले को महिला सुरक्षा से जुड़ा बताते हुए आरोपी पर सख्त एक्शन की मांग की है। गुरुग्राम पुलिस ने साफ किया है कि रोड रेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ 'ज़ीरो-टॉलरेंस' की नीति के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। (फोटो: कल्याण बैंसला की कार)
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।