Gurugram Clash: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाहर थार से छात्र को मारी टक्कर, फिर जमकर पीटा, CCTV वीडियो वायरल

Published : Sep 26, 2026, 12:41 PM IST
Gurugram Viral CCTV Video

सार

Gurugram Viral CCTV Video: गुरुग्राम की IILM यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। थार सवार युवकों ने एक छात्र को टक्कर मारी और फिर उसकी बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने 6 छात्रों को हिरासत में लिया है और यूनिवर्सिटी ने जांच कमेटी बनाकर सस्पेंशन की कार्रवाई शुरू कर दी है।

IILM University Gurugram fight: गुरुग्राम के सेक्टर 53 स्थित IILM यूनिवर्सिटी के बाहर हुए बवाल के बाद पुलिस ने 6 छात्रों को हिरासत में लिया है। यहां थार सवार कुछ युवकों ने बीए साइकोलॉजी थर्ड ईयर के एक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पहले छात्र को थार से जोरदार टक्कर मारी गई और फिर उसे बुरी तरह पीटा गया। इस हमले में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बीच-बचाव करने आईं छात्राओं के साथ भी मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के बाहर दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। घटना की भनक लगते ही पुलिस की एक टीम तुरंत कैंपस पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने एक्शन लेते हुए 6 छात्रों को हिरासत में लिया है और अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर यह झगड़ा शुरू कैसे हुआ।

यहां देखें वायरल CCTV वीडियो

इस बीच, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों गुटों के 6 छात्रों की पहचान कर ली है। मामले की तह तक जाने के लिए 5 सदस्यों वाली एक जांच कमेटी भी बना दी गई है।

प्रशासन ने बवाल में शामिल छात्रों को सस्पेंड करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने यूनिवर्सिटी से कहा है कि वह आरोपी छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराए।

फिलहाल पुलिस की पूरी जांच इसी बात पर टिकी है कि यूनिवर्सिटी के बाहर मारपीट और इस खौफनाक हमले की असली वजह क्या थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच MP में मातम, विसर्जन के दौरान 6 लोगों की मौत
कौन थे प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण? क्यों किया सुसाइड, मौत से पहले क्या हुआ था