
असम के गुवाहाटी से सोमवार रात एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। शहर के एक होटल में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी में कम से कम पांच लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की बात कही गई है। हालांकि, मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान और घटना की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार 26 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे गुवाहाटी के होटल ‘बिलास इन’ में गोलीबारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं।
शुरुआती खबरों में मृतकों में दो महिलाओं के शामिल होने की बात भी कही गई है। हालांकि, उनकी पहचान की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में भी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
🚨 BREAKING: Death toll in the firing incident on Guwahati’s GS Road rises to FOUR, the Police Commissioner told the media. Further details awaited.
#Guwahati #Assam #BreakingNews https://t.co/1lIDurWlov
— atanu bhuyan (@atanubhuyan) October 26, 2026
यह भी पढ़ें: US-Iran Tensions: ईरान पर 96 घंटे में बरसेंगे अमेरिकी बम? ट्रंप के एक आदेश का इंतजार
घटना की गंभीरता को देखते हुए गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात भी कही। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। अधिकारियों की प्राथमिकता आरोपियों की पहचान करना और गोलीबारी से जुड़े तथ्यों का पता लगाना है।
🚨 BIG BREAKING: At least two people reportedly killed in a shooting in Guwahati’s busy GS Road area. Assailants reportedly fired seven rounds. Further details awaited.
#Guwahati #Assam #BreakingNews https://t.co/cm2mwpiHmp
— atanu bhuyan (@atanubhuyan) October 26, 2026
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि होटल में गोलीबारी क्यों हुई, इसमें कितने लोग शामिल थे और हमलावरों का निशाना कौन था। शुरुआती जानकारी में पांच मौतों का दावा है, जबकि पुलिस कमिश्नर के बयान में चार शव मिलने की पुष्टि की गई है। इसलिए मृतकों की अंतिम संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। जांच आगे बढ़ने के साथ घटना की वजह, मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति को लेकर अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: SIR के फैसलों पर उठे सवाल तो चुनाव आयोग ने खोले पत्ते! सुप्रीम कोर्ट में क्या बताया?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।