गुवाहाटी के होटल बिलास इन में लीज विवाद के बाद चली गोलियों ने 5 जिंदगियां छीन लीं। मरने वालों में एक ही परिवार के 4 लोग थे। आरोपी कौन है, विवाद इतना बढ़ा कैसे और उस रात होटल में आखिर क्या हुआ? 5 तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी।
Guwahati Hotel Murder: गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में सोमवार रात जो कुछ भी हुआ, उसने हर किसी को सन्न कर दिया। 'होटल बिलास इन' में संपत्ति के एक छोटे से विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि एक ही झटके में पांच जानें चली गईं। लीज पर होटल चलाने वाले शख्स ने आपा खोया और अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के एक घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना ने पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
25
Guwahati Hotel Shooting: एक ही परिवार के 4 चिराग बुझे, मृतकों की सूची
गोलीबारी रात करीब 9 बजे होटल बिलास इन में हुई। पुलिस के मुताबिक छह लोगों को गोली लगी थी, जिनमें पांच की मौत हो गई। घायल सत्येंद्र पाठक का इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
होटल मालकिन और परिजन: गोलीबारी में होटल की मालकिन हेलेना भराली, उनके भाई भुदेव भराली, बेटा देवरशी कश्यप और बहू रिनिकी कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई।
ड्राइवर की भी गई जान: परिवार के साथ आया उनका ड्राइवर नारायण दास (48) भी इस हमले का शिकार बन गया।
घायल की हालत स्थिर: होटल के केयरटेकर सत्येंद्र पाठक (42) को गोली लगी है। उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
35
Hotel Lease Dispute: लीज को लेकर था विवाद
गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर डॉ. पार्थ सारथी महंत के अनुसार शुरुआती जांच में होटल के लीज एग्रीमेंट से जुड़े संपत्ति विवाद की बात सामने आई है। आरोपी घनकांत गोगोई ने करीब एक साल पहले होटल लीज पर लिया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर इतना बढ़ा कि आरोपी ने गोलीबारी कर दी।
#WATCH | Assam | Commissioner of Police, Guwahati, Dr. Partha Sarathi Mahanta says, "An unfortunate incident of firing took place today at around 9 p.m. at Hotel Hotel Bilas Inn in the Bora Service area of Guwahati. Six persons sustained gunshot injuries, and unfortunately, five of them succumbed to their injuries. One person is undergoing treatment, and the accused has been apprehended. The weapon used in the incident has also been seized. Interrogation is underway. Based on the preliminary investigation, we suspect that the incident stemmed from a property dispute related to the lease agreement of Hotel Hotel Bilas Inn. The investigation is still at a preliminary stage. The most important thing at this point is that an unfortunate incident of firing has taken place, five persons have succumbed to their injuries, and the accused named Ghanakanta Gogoi was apprehended within an hour of the incident. A scientific and thorough investigation is underway to bring the case to its logical conclusion. We will provide further updates as and when more information becomes available...Four of the five who lost their lives belonged to the same family, while the fifth person was from their village. The injured person is also from the same village... The incident appears to have resulted from a property dispute related to the lease agreement of Hotel Bilas Inn between the owner's side and the person who had taken the hotel on lease...The accused had taken the hotel on lease..."
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर ली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की वैज्ञानिक और गहन जांच की जा रही है, ताकि गोलीबारी से पहले और बाद की पूरी घटनाक्रम साफ हो सके।
55
Assam Law and Order: कांग्रेस ने उठाए सवाल
गोलीबारी के बाद असम कांग्रेस ने गुवाहाटी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने घटना पर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग की। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच आगे बढ़ने के साथ घटना से जुड़े और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।