भारत में Cyclone Arnab, 17 कैदियों के फरार होने और वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से हलचल है। विदेश में Israel चुनाव, Lula की जीत, Microsoft की नौकरी कटौती और Anthropic IPO बड़ी सुर्खियां हैं।! जानिए आज की 10 सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबरें।

सुप्रभात! 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार सुबह की शुरुआत देश-दुनिया की उन 10 बड़ी खबरों से, जो आज पूरे दिन सुर्खियों में रह सकती हैं। चक्रवात से लेकर जेल ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, चुनावी मुकाबले और AI की दुनिया में बड़े फैसले तक-कई मोर्चों पर हलचल है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली खबर आखिर कौन-सी है?

1. Cyclone Arnab: तट पर तूफान का खतरा, क्या होने वाला है बड़ा संकट?

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ तेजी से ताकतवर हो रहा है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 140 किमी/घंटे तक की हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट है।

Scroll to load tweet…

2. Tamil Nadu Jail Break: 17 कैदी भागे, क्या सुरक्षा में हुई बड़ी चूक?

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदियों के फरार होने से हड़कंप मच गया। एक कैदी पकड़ा जा चुका है, जबकि 16 की तलाश जारी है। पुलिस ने कई विशेष टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

Scroll to load tweet…

3. Supreme Court: वोटर लिस्ट पर आज बड़ा फैसला, विपक्ष की याचिकाओं पर नजर

मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों की याचिकाओं में चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। आयोग ने 15 बिंदुओं वाले हलफनामे में अपना पक्ष रखा है।

4. PM Modi: आज विज्ञान और टेक्नोलॉजी पर बड़ा मंथन, क्या है भारत का नया प्लान?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय Emerging Science, Technology and Innovation Conclave का उद्घाटन करेंगे। AI, बायोटेक और क्लाइमेट साइंस समेत 12 क्षेत्रों पर मंथन होगा।

5. MLC Election Results: 4 राज्यों में वोटों की गिनती, किसके हाथ लगेगी बाजी?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों के चुनावी नतीजों पर आज नजर रहेगी। खासतौर पर यूपी की 11 और बिहार की 8 सीटों के नतीजे सत्ता और विपक्ष के समीकरण पर असर डाल सकते हैं।

6. Israel Election: नेतन्याहू के सामने बड़ी चुनौती, क्या बदलेगा सत्ता का समीकरण?

इजरायल के आम चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व सेना प्रमुख गादी आइसेनकोट के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। महंगाई, न्यायिक सुधार और सैन्य छूट जैसे मुद्दे चुनावी नतीजों की दिशा तय कर सकते हैं।

Scroll to load tweet…

7. Brazil Election: लूला की चौथी जीत से बदला सियासी खेल, ट्रंप क्यों नाराज?

ब्राजील में लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा की चौथी राष्ट्रपति जीत ने राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने नतीजों पर सवाल उठाए और बोल्सोनारो के विदेश जाने पर रोक लगी।

8. Microsoft: 60 हजार कर्मचारियों को Voluntary Exit का ऑफर, क्यों कट रही नौकरियां?

माइक्रोसॉफ्ट ने दुनिया भर में करीब 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने का पैकेज देने की रणनीति बनाई है। Xbox, Windows, Copilot और वित्त विभागों में इसका असर बताया जा रहा है। कंपनी AI और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा जोर दे रही है।

9. Iran Meeting: तेहरान में अचानक जुटे बड़े अधिकारी, क्या बन रहा है नया क्षेत्रीय मोर्चा?

ईरान में हुई अहम बैठक में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। क्षेत्रीय सुरक्षा और बढ़ते संघर्षों पर चर्चा हुई। ईरानी नेतृत्व ने इस्लामी देशों के बीच एकजुटता और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर दिया।

10. Anthropic IPO: AI कंपनी ने Nasdaq की ओर बढ़ाया कदम, क्या बदलेगा टेक बाजार?

AI कंपनी Anthropic ने Nasdaq पर IPO के लिए गोपनीय आवेदन किया है। ‘ANT’ टिकर के तहत प्रस्तावित लिस्टिंग AI कंपनियों के लिए बड़ा कदम मानी जा रही है। कंपनी के दस्तावेजों में भारी इंफ्रास्ट्रक्चर लागत और कर्ज से जुड़े जोखिमों का भी जिक्र है।