
ग्वालियर में अष्टमी की रात माता के दर्शन करने निकले श्रद्धालुओं के लिए काल बनकर आया एक ट्रक खुशियों को मातम में बदल गया। शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया। हादसे के बाद कई परिवारों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया गया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात यह भीषण हादसा हुआ। अष्टमी के मौके पर श्रद्धालु माता के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक हादसे का शिकार हो गए श्रद्धालुओं के लिए मौत बन गया। इस घटना में कई लोगों की जान चली गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे की खबर सामने आते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।
घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लापरवाही के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा तीन थाना प्रभारियों, एक यातायात निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। सभी घायलों का इलाज भी मुफ्त कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मंत्री एदल सिंह कंषाना और मंत्री राकेश शुक्ला को जल्द ग्वालियर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर के बताए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।