LPG Crisis: 30 रुपये कमाने के लिए बना दिया घर को गैस गोदाम, हापुड़ पुलिस के उड़ गए होश

Published : Mar 13, 2026, 11:51 AM IST
hapur illegal gas cylinder storage raid 32 lpg seized asoda village

सार

Hapur Illegal Gas Cylinder Storage: हापुड़ के असौड़ा गांव में प्रशासन ने अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 32 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। आरोपी लोगों को महंगे दाम पर सिलेंडर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहा था। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर एक घर से बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव के लोगों को महंगे दाम पर सिलेंडर बेचकर अतिरिक्त मुनाफा कमा रहा था। सबसे चिंताजनक बात यह थी कि घनी आबादी के बीच इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे गए थे, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।

हापुड़ की जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान के मुताबिक जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। इसी दौरान गुरुवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में फूटा कुआं के पास रहने वाला रिहान अहमद अपने घर में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही पूर्ति निरीक्षक प्रीति और थाना हापुड़ देहात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घर पर छापेमारी की।

 

 

घर के अंदर मिला 32 सिलेंडरों का जखीरा

छापेमारी के दौरान टीम ने घर के अंदर से कुल 32 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। इनमें 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर शामिल थे। जांच में सामने आया कि इन सिलेंडरों को बिना किसी वैध अनुमति के स्टॉक करके रखा गया था। अधिकारियों के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों को घर के अंदर रखना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है।

यह भी पढ़ें: “पहले पकौड़ी ले आओ…” बस से नीचे उतरा पति, उधर प्रेमी संग फरार हो गई मुरादाबाद की नई दुल्हन

प्रति सिलेंडर 30 रुपये कमा रहा था अतिरिक्त

प्राथमिक जांच में यह भी पता चला कि आरोपी गांव के लोगों को जरूरत के समय सिलेंडर देकर उनसे अतिरिक्त पैसे वसूलता था। बताया जा रहा है कि वह हर सिलेंडर पर करीब 30 रुपये का अतिरिक्त मुनाफा कमा रहा था। इस तरह वह धीरे-धीरे अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों का स्टॉक जमा कर रहा था।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

छापेमारी के बाद पूर्ति निरीक्षक प्रीति की तहरीर पर थाना देहात कोतवाली में आरोपी रिहान अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने कहा कि जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति है। लोगों को किसी भी बिचौलिये के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता ऑनलाइन पंजीकरण कर सीधे गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध गैस भंडारण या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: “4 साल तक बीवी की तरह रखा, फिर...” मरने से पहले युवती का आखिरी वीडियो-WATCH

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ant Smuggling: 2000 ज़िंदा रानी चींटियों की तस्करी, छिपाने का तरीका जान आप हो जाएंगे हैरान!
“पहले पकौड़ी ले आओ…” बस से नीचे उतरा पति, उधर प्रेमी संग फरार हो गई मुरादाबाद की नई दुल्हन