हरियाणा में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 5 विधायक सस्पेंड, पार्टी में मचा हड़कंप

Published : Apr 16, 2026, 07:36 PM IST
हरियाणा में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 5 विधायक सस्पेंड, पार्टी में मचा हड़कंप

सार

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के आरोप में कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इन पर बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने का आरोप था, जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी से यह कार्रवाई की गई।

चंडीगढ़: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के उम्मीदवार को वोट देने वाले कांग्रेस के पांच विधायकों पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने अपने पांचों विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है। इन विधायकों पर पार्टी उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध की जगह बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को वोट देने का आरोप है। जिन विधायकों को सस्पेंड किया गया है, उनमें नारायणगढ़ से शैली चौधरी, सढौरा से रेणु बाला, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और रतिया से जरनैल सिंह शामिल हैं।

हरियाणा कांग्रेस की अनुशासन समिति ने इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। इस सिफारिश पर AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुहर लगाई, जिसके बाद हरियाणा PCC अध्यक्ष राव नरेंदर सिंह ने सस्पेंशन का ऐलान किया। दिलचस्प बात यह है कि इस क्रॉस-वोटिंग के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध चुनाव जीत गए थे। वहीं, दूसरी सीट पर बीजेपी के संजय भाटिया को जीत मिली थी।

इस कार्रवाई पर निलंबित विधायकों शैली चौधरी, रेणु बाला और जरनैल सिंह ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने पार्टी उम्मीदवार को ही वोट दिया था। वहीं, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इसराइल ने पार्टी नेतृत्व की तरफ से भेजे गए कारण बताओ नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दिल्ली एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचे यात्री, SpiceJet और Akasa Air के टकराव की सामने आई Shocking Photos
गाजियाबाद में आग का तांडव! देखते ही देखते 500 झुग्गियां खाक, लोगों की आंखों के सामने उजड़ा घर