खूबसूरत लड़की की भयानक मौत, 5 तस्वीरों में देखिए 'पुलिसवाले गुंडे' को लेकर अंबाला में बवाल

Published : Feb 12, 2026, 06:29 PM IST

हरियाणा के अंबाला शहर में पुलिस के एक अफसर ने एयर होस्टेस बनने वाली निकिता बजाज को कार से रौंदकर बेरहमी से मार डाला। नशे में धुत्त पुलिसवाले ने टक्कर मारने के बाद भी लड़की के ऊपर कार चढ़ा दी। 

PREV
15

अंबाला की निकिता बजाज की दर्दनाक मौत

हरियाणा के अंबाला कैंट में 22 साल की निकिता बजाज दिखने में जितनी खबसूरत थी, उतना ही उसका खूबसूरत एक ड्रीम था। उसे आगे चलकर एयर होस्टेस बनना था। जिसकी वह तैयारी भी कर रही थी। लेकिन एक पुलिस अफसर की लापरवाही ने उनकी हंसती मुस्कराती निकिता को उनसे छीन लिया। आसमान में उड़ने वाली निकिता को खाकी वर्दी वाले ने सड़क पर कुचलकर मार डाला।

25

मर्डर का आरोपी अंबाला पुलिस में अफसर

दरअसल, निकिता अपने भाई हर्ष के साथ बुधवार देर रात एक शादी में शामिल होने के बाद अंबाला कैंट के काली पलटन पुल के पास ई- रिक्शा में सवार होकर घर जा रही थी। इसी दौरान बलदेव नगर चौकी के ईएचसी अमित कुमार ने अपनी होंडा सिटी कार से ई-रिक्शा को टक्टर मार दी। इसके बाद रिक्शा में सवार 22 साल की निकिता सड़क पर गिर गई। पुलिस वाला नशे में इतना धुत्त था कि उसने बेरहमी से कार निकिता के ऊपर चढ़ा दी। जिससे मौके पर ही निकिता ने दम तोड़ दिया।

35

गुरुग्राम में नौकरी करती थी निकिता

निकिता एयर हॉस्टेस का कोर्स करने के बाद गुरुग्राम में मैक्स इंटरनेशनल में नौकरी करती थी। परिजनों के अनुसार वह हाल ही में अंबाला आई थी। परिवार में शादी के चलते खुशी का माहौल था, लेकिन एक नशे में धुत्त पुलिस वाले ने बेटी को मार कर मातम बिखेर दिया।

45

अंबाला पुलिस पर लग रहे यह गंभीर आरोप

निकिता के परिवार और मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी नशे में धुत्त होकर कार चला रहा था। उन्होंने निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी पुलिसवाला है इसलिए पुलिस मामले को दबाने और आरोपी को बचाने में जुटी है।

55

पुलिस के खिलाफ परिवार में जमकर गुस्सा

निकिता की मौत के बाद बड़ी संख्या में परिवार और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताया। आलम यह हो गया कि हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अस्पताल के गेट बंद करने पड़े। इस घटना के बाद अंबाला के लोगों में पुलिस के खिलाफ जमकर गुस्सा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories