87 साल की दादी ने पहली बार देखा समंदर, वीडियो ने छू लिया दिल

Published : Jun 02, 2026, 10:23 AM IST
87 Year Old Grandma Sees Ocean

सार

Viral Instagram Reels: 87 साल की दादी का कौन-सा सपना उनकी पोती ने पूरा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया? इस भावुक वीडियो को देखकर लोग क्यों कह रहे हैं कि परिवार के साथ यादें बनाना जरूरी है? दादी के चेहरे के भाव और उनकी खुशी ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल कैसे जीत लिया?

Inspiring Family Story: घर के बड़ों के सपने कभी-कभी बहुत छोटे लगते हैं, लेकिन जब वो पूरे होते हैं तो उनकी खुशी देखने लायक होती है। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक पोती अपनी 87 साल की दादी का सालों पुराना सपना पूरा करती नजर आ रही है। यह वीडियो @hersheyy_vibes नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है।

पोती ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी दादी, जिन्होंने अपनी ज़िंदगी के 87 साल सिर्फ दूसरों की देखभाल में बिता दिए, उन्होंने एक बार भी समंदर नहीं देखा था।।। लेकिन आज हमने ये बदल दिया। अगर आपके दादा-दादी अब भी आपके साथ हैं, तो उन्हें बाहर ले जाएं।।। साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाएं'।

वीडियो में पोती अपनी दादी को समंदर किनारे ले जाती दिख रही है। उनके साथ उनकी मां और परिवार के दूसरे लोग भी हैं। पूरा परिवार समंदर की लहरों को देखते हुए और उस पल को महसूस करते हुए एक साथ समय बिता रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

 

एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत खुशकिस्मत हैं कि आपके दादा-दादी आपके साथ हैं। उनके चेहरे के भाव सब कुछ बयां कर रहे हैं - वो उस पल को पूरी तरह जी रही हैं'। एक और शख्स ने कमेंट किया, 'मैं सोच रहा था कि दादाजी उन्हें पहले यहां क्यों नहीं लाए? जब वे जवान थीं तो उन्हें ऐसे अनुभव देना उनकी भी जिम्मेदारी थी, है ना?' कई लोगों ने कहा कि ये वीडियो एक याद दिलाता है कि हमें अपने घर के बड़ों को ऐसे अनुभव जरूर देने चाहिए।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के स्पेशल डे पर निकले आंसू, बोले-ये भावुक करने वाला पल
ट्रम्प की सीक्रेट कॉल लीक! क्या सच में अमेरिका को नचा रहे थे नेतन्याहू? इनसाइड स्टोरी