
Jaipur SUV Ambush Attack: जयपुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने बीच सड़क पर टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी और फिर ड्राइवर को दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। वारदात कुछ ही मिनटों में सरेआम हुई, जिसे देखकर इलाके के लोग दहल गए। मृतक की पहचान हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया के रूप में हुई है। वह बुधवार रात जोबनेर से जयपुर जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक, 4-6 बदमाशों ने अपनी कैंपर वैन से बाजिया की एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी।
जान बचाने के लिए विजय अपनी गाड़ी से उतरकर भागा, लेकिन बदमाशों ने उसे घेर लिया। उन्होंने कुल्हाड़ी से उस पर कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। 5 मिनट से भी कम समय में वारदात को अंजाम देकर हत्यारे अपनी कैंपर से फरार हो गए।
आंखों के सामने हुई इस खौफनाक घटना से लोग सहम गए। लोग चीखते रहे लेकिन बदमाशों के सिर पर खून सवार था। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके आधार पर पुलिस इसे सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या मानकर जांच कर रही है।
कितने भी बड़े गुंडा बन जाओ मरना कुत्ते की मौत ही है 👇
इस बंदे का नाम गैंगस्टर विजय बाजिया है, जो जयपुर के अंदर 5600 भाईचारा ग्रुप चलाता था, जिसमें वह कमजोर और गरीब लोगों को पीटकर उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर डालता था
आज सुबह इसको एक साधारण से आदमी ने उनके घर के सामने ही कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला,,
— Singh'am (@ASD24X7) November 12, 2026
वारदात की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि विजय का किसी विरोधी गुट से पुराना विवाद चल रहा था। हालांकि कत्ल की असली वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन पुलिस इसे आपसी रंजिश मान रही है।
हत्या के बाद पुलिस ने इलाके में ए-कैटेगरी की नाकाबंदी कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक, दोनों गुटों में किसी आपराधिक मामले को लेकर विवाद चल रहा था। विरोधी गुट बाजिया से रंजिश रखता था और काफी समय से उसकी रेकी कर रहा था।
स्थानीय लोग इसे गैंगवार से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस अभी कत्ल के पीछे का पूरा मकसद खंगाल रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।