अनंत सिंह ने बेटी की शादी से पहले कर दिया बड़ा ऐलान, बिहार से दिल्ली तक मच गया हड़कंप

Published : Nov 12, 2026, 10:40 AM IST
Anant Singh Daughter Shivangi Singh

सार

बेटी की शादी के बीच बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद बिहार घूमेंगे और फिर विधायक नहीं, बल्कि सांसद का चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे।

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने बड़े बयान को लेकर चर्चा में हैं। दुलारचंद यादव हत्याकांड में 4 दिसंबर को सरेंडर करने की तैयारी कर रहे अनंत सिंह ने जेल जाने से पहले अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अब वह विधायक नहीं, बल्कि सांसद का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, यह चुनाव कब और किस पार्टी से लड़ेंगे, इसका फैसला बाद में करेंगे। उनके इस बयान ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है।

जेल से बाहर आने के बाद बिहार घूमेंगे अनंत सिंह

  • एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अनंत सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को उनकी बेटी की शादी है। शादी के बाद वह सरेंडर करेंगे और जेल जाएंगे। जेल से रिहा होने के बाद सबसे पहले पूरे बिहार का दौरा करेंगे। इसके बाद ही तय करेंगे कि राजनीति में आगे क्या करना है।
  • अनंत सिंह ने कहा कि अब उनका इरादा विधानसभा नहीं, लोकसभा का चुनाव लड़ने का है। यानी आने वाले समय में वह बिहार की राजनीति से निकलकर दिल्ली की सियासत में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर सकते हैं।

जेडीयू से निकाले जाने का कोई गम नहीं

जेडीयू से निकाले जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें इसका कोई गम नहीं है। उन्होंने पार्टी से निष्कासन को लेकर ज्यादा चिंता नहीं जताई। इतना ही नहीं, उन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के भविष्य पर भी बड़ा दावा किया। अनंत सिंह के मुताबिक, अगले बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

बेटी की शादी के खर्च पर भी दिया जवाब

  • अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को होनी है। इस शादी को लेकर भी वह लगातार चर्चा में हैं। शादी में होने वाले खर्च के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका कोई खास खर्च नहीं होता। कोई थार गाड़ी दे देता है तो कोई शामियाना लगवा देता है। उनके इस बयान ने शादी की तैयारियों को लेकर भी लोगों का ध्यान खींचा है।
  • फिलहाल अनंत सिंह के सामने बेटी की शादी और उसके बाद सरेंडर करने की चुनौती है। लेकिन उनके सांसद का चुनाव लड़ने वाले बयान ने साफ कर दिया है कि जेल से बाहर आने के बाद उनकी नजर फिर से राजनीति पर रहेगी। अब देखना होगा कि रिहाई के बाद वह किस पार्टी के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rahul Gandhi: डिलीवरी बॉय-कैब ड्राइवरों के लिए क्या करने जा रहे राहुल गांधी? 14 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान
ISRAEL AIRSTRIKE: गाजा के अस्पताल में तबाही का मंजर, स्ट्रेचर पर घायल और शवों का ढेर