पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अभिषेक बनर्जीपर आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ऐसे भाषण दिए, जिन्हें भड़काऊ और विवादित माना गया। इस पर बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने टिप्पणी करते हुए कहा- 'अभिषेक बनर्जी ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उसकी लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। यह किसी नेता की भाषा नहीं, बल्कि एक गुंडे की भाषा थी...