
'Bhojshala हिंदुओं का हुआ' इंदौर HC के फैसले पर झूम उठे लोग-सुनिए क्या कहा
धार भोजशाला केस में इंदौर हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए परिसर को मंदिर माना. जज ने कहा कि हम सभी वकीलों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने कोर्ट की सहायता की. हमने तथ्यों को देखा, ASI एक्ट को देखा. आर्कियोलॉजी एक विज्ञान है. उसके आधार पर मिले निष्कर्षों पर भरोसा किया जा सकता है. हिंदू समुदाय और भोज उत्सव समिति ने माननीय उच्च न्यायालय के हालिया निर्णय के प्रति अपना सम्मान और हर्ष व्यक्त किया है, जिसमें देवी माँ के सम्मान में एक पवित्र मंदिर घोषित किया गया है; इसके द्वारा हिंदू समाज के लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को मान्यता प्रदान की गई है.
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
