Muzaffarnagar में Torture Factory... रिहा हुए मजदूरों ने बताई'नरक' जैसी जिंदगी की दास्तान

Share this Video

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में श्रम विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक बड़ी छापेमारी की है. टीम ने एक झोला बनाने वाली फैक्ट्री में चल रहे बंधुआ मजदूरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फैक्ट्री की ऊंची दीवारों के पीछे बंधक बनाकर रखे गए 12 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। ये मजदूर पिछले करीब डेढ़-दो साल से वहां कैद थे और नरक से बद्तर जिंदगी जी रहे थे। फैक्ट्री की कैद से छूटे इन मजदूरों ने मालिकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मजदूरों ने बताया कि उन्हें अच्छे काम और मोटी तनख्वाह का लालच देकर यहां लाया गया था।

Related Video