जब ये IAS कपल बना दूल्हा दुल्हन, तो लोग क्यों बोले-इस शादी के आगे करोड़ों रुपए भी फेल

Published : Feb 19, 2026, 10:05 AM IST

राजस्थान के अलवर में दो आईएएस अफसरों ने कलेकटर के सामने शादी की। इस विवाह  की चर्चा सिर्फ राजस्थान ही नहीं, पूरे देश में हो रही है। लोगों का कहना है कि यह शादी करोड़ नहीं, बल्कि अरबों की है। क्योंकि इतना बड़ा फैसला करना बहुत बड़ी बात होती है।

PREV
15

करोड़ों रुपए से भी मंहगी है यह शादी

शादी के नाम पर लोग आजकल करोड़ों रुपए पानी की तरह खर्च कर देते हैं। कुछ लोग इसे फिजूलखर्ची मानते हैं साथ ही कहते हैं कि जीवन के सबसे जरूरी पल की शुरूआत शांति और कुछ खास लोगों के बीच होनी चाहिए। कुछ ऐसा ही शानदार काम किया है राजस्थान के एक आईएएस कपल ने, जिन्होंने अलवर में बुधवार को बेहद सादगी से शादी की। 2023 बैच के आईएएस अधिकारी माधव भारद्वाज और अदिति वासने ने कलेक्टर के सामने एक दूसरे के गले में जयमाला पहनाकर शादी की रस्में पूरी की।

25

कौन हैं IAS दूल्हा दुल्हन माधव और अदिति

दरअसल, आईएएस माधव भारद्वाज अलवर में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। तो वहीं अदिति वासने गुजरात के जामनगर में एसडीएम हैं। दोनों ही अफसर 2023 बैच के आईएएस हैं। बता दें कि दोनों की मुलाकात आईएएस ट्रेनिंग एकेडमी में हुई थी। पहले दोनों दोस्त बने फिर प्यार हुआ और अब शादी करने का फैसला कर लिया।

35

बिना बैंड बाजे और ढोल-नगाड़े के हुई शादी

बता दें कि आईएएस माधव भारद्वाज और अदिति वासने ने बिना शोर शराब के यह शाद की। जिसमे ना तो बैंड बाजा था और ना ही ढोल-नगाड़ा। बस दोनों अफसरों के परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त इस विवाह में शामिल थे।

45

पूरे देश में इस शादी की चर्चा

आईएएस माधव भारद्वाज और अदिति वासने की इस शादी की चर्चा राजस्थान ही नहीं, आज पूरे देश में हो रही है। लोग कह रहे हैं कि यह शादी करोड़ों नहीं, अरबों रुप से भी महंगी है। क्योंकि इतना सिंपल तरीके से विवाह करने का फैसला करना बहुत बड़ी बात है। दोनें इतने बड़े अफसर होने के बाद भी उन्होंने इस तरह शादी कर समाज को अनोखा संदेश देते हुए मिसाल कायम की है।

55

IAS दूल्हा दुल्हन करेंगे और विवाह

आईएएस माधव भारद्वाज और अदिति वासने का कहना है कि हमने अलवर कलेक्ट्रेट में आफिसियल शादी कर ली है। कलेक्टर अर्पिता शुक्ला के समक्ष शादी रजिस्टर्ड करवाई है। अदिति ने बताया कि वह जल्द ही मुहूर्त देखकर मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से भी शादी की सभी रस्में करेंगे। लेकिन यह कार्यक्रम भी बिना शोर शराबे व दिखावे का होगा। जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद रहेंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories