Hindi

2022 में विवाद, 2026 में वापसी-IAS संजीव खिरवार की चौंकाने वाली कहानी

Hindi

IAS Sanjeev Khirwar क्यों चर्चा में हैं?

त्यागराज स्टेडियम विवाद से चर्चा में आए IAS संजीव खिरवार कौन हैं? जानिए 1994 बैच के इस AGMUT कैडर अफसर का पूरा प्रोफाइल, विवाद, कार्रवाई और दिल्ली MCD कमिश्नर बनने तक का सफर।

Image credits: X
Hindi

Tyagaraj Stadium Dog Walk Controversy क्या था?

साल 2022 में खिलाड़ियों को तय समय से पहले स्टेडियम छोड़ने को कहा गया, ताकि IAS संजीव खीरवार कुत्ते को टहला सकें। यह मामला सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक हंगामा मच गया।

Image credits: X
Hindi

IAS संजीव खीरवार को मिली कौन सी नई जिम्मेदारी?

कुत्ते को टहलाने के लिए स्टेडियम खाली कराने वाले IAS अधिकारी IAS अधिकारी संजीव खीरवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) के नए कमिश्नर की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

Image credits: X
Hindi

कौन हैं IAS Sanjeev Khirwar?

संजीव खीरवार AGMUT कैडर के 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं। जन्म 29 नवंबर 1971। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में B.Tech और इकोनॉमिक्स में M.A. किया है। वे हिंदी और अंग्रेजी में दक्ष हैं।

Image credits: X
Hindi

दिल्ली सरकार में कितनी ताकत थी?

विवाद से पहले संजीव खीरवार दिल्ली सरकार के सबसे ताकतवर अफसरों में थे। उनके पास राजस्व, शहरी विकास और वन एवं पर्यावरण जैसे तीन अहम विभागों की जिम्मेदारी एक साथ थी।

Image credits: X
Hindi

कोरोना काल में बड़ी भूमिका

कोरोना महामारी के दौरान संजीव खीरवार दिल्ली के संभागीय आयुक्त थे। सभी 11 जिलों के DM और SDM उन्हें रिपोर्ट करते थे। यह पद मुख्य सचिव के बाद सबसे अहम माना जाता है।

Image credits: X
Hindi

28 साल का प्रशासनिक अनुभव

अपने करियर में वे गोवा, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार, दिल्ली और चंडीगढ़ में तैनात रहे। वे गोवा में आयुक्त, दिल्ली के उपायुक्त और केंद्र में मंत्री के निजी सचिव भी रह चुके हैं।

Image credits: X
Hindi

विवाद के बाद भी MCD Commissioner कैसे?

सबसे बड़ा सवाल यही है-जिस अफसर को विवाद के बाद हटाया गया, वही आज MCD कमिश्नर कैसे बना? क्या अनुभव विवाद से बड़ा होता है, या सिस्टम के पास विकल्प सीमित होते हैं?

Image credits: X

जौनपुर में हाईवे बनेगा तेजी से! किसानों के खाते में पहुंचे 195 करोड़

Republic Day 2026: हजरतगंज–चारबाग जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना फंसेंगे जाम में

PF Account: अब UPI के जरिए निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें नया नियम

DME ALERT! दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर 60 दिन तक जाम पक्का?