DME ALERT! दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर 60 दिन तक जाम पक्का?
News Jan 16 2026
Author: Akshansh Kulshreshtha Image Credits:META AI
Hindi
दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा बदलाव शुरू
NHAI ने सैन विहार के पास बने एग्जिट को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है। इस फैसले से एक्सप्रेसवे, NH-9 पर रोजाना लगने वाले जाम की समस्या को से हल करने की कोशिश की जा रही है।
Image credits: META AI
Hindi
सैन विहार एग्जिट की वजह से रोजाना जाम
यह एग्जिट लंबे समय से ट्रैफिक का सबसे बड़ा बॉटलनेक था। एक ही लेन होने के कारण भारी वाहन दबाव बनाते थे और इसी वजह से एक्सप्रेसवे से लेकर NH-9 तक जाम की स्थिति बनी रहती थी।
Image credits: META AI
Hindi
चौड़ी होगी एग्जिट लेन, ट्रैफिक होगा आसान
अब इस एग्जिट को चौड़ा किया जा रहा है ताकि तेज गति से वाहनों की आवाजाही हो सके। निर्माण पूरा होने के बाद हजारों वाहन बिना रुकावट गुजर सकेंगे और सफर का समय कम हो जाएगा।
Image credits: META AI
Hindi
अगले दो महीने रहें सतर्क, बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव
NHAI के अनुसार निर्माण लगभग 60 दिनों तक चलेगा। इस दौरान एक्सप्रेसवे की कुछ लेनें बंद रहेंगी और पीक टाइम में गाड़ियों को धीमी गति और जाम से गुजरना पड़ेगा।
Image credits: META AI
Hindi
लागू हुआ डायवर्जन, बदलें यात्रा मार्ग
जाम से राहत देने के लिए ट्रैफिक पुलिस और NHAI ने डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। जल्द ही जगह-जगह बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को पहले ही मार्ग बदलने की जानकारी मिल सके।
Image credits: META AI
Hindi
भारी वाहन हटेंगे मुख्य मार्ग से
पीक ऑवर में ट्रकों और भारी वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाकर NH-9 की सर्विस लेन और वैकल्पिक सड़कों पर डायवर्ट किया जाएगा। आम यात्रियों को शहर के अंदरूनी मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
Image credits: META AI
Hindi
काम पूरा होते ही मिलेगी बड़ी राहत
भले ही दो महीने का सफर मुश्किल हो, लेकिन काम पूरा होने के बाद नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ और हापुड़ आने-जाने वाले हजारों लोगों को जाम-मुक्त सफर का बड़ा लाभ मिलेगा।