IIT Bombay: साहिल सुसाइड केस में नया मोड़, छात्र के पिता ने कर दी ये 2 बड़ी डिमांड

Published : Sep 22, 2026, 07:11 PM IST

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की मौत के मामले में अब जातिगत भेदभाव और कथित प्रताड़ना के आरोप भी सामने आए हैं। छात्र के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए डीन केदारे और प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला की गिरफ्तारी की मांग कर डाली है।

PREV
19
मेरे बेटे को लगातार कर रहे थे टारगेट
  • साहिल वाकोड़े के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को लगातार निशाना बनाया जा रहा था, उसे मानसिक दबाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था और उसके खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां भी की गई थीं।
  • छात्र के पिता ने पूरे मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बेटे की मौत से पहले उसके साथ संस्थान में क्या-क्या हुआ, इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
29
पिता को फोन पर मिली बेटे की मौत की जानकारी
  • साहिल के पिता ने बताया कि उनका बेटा IIT बॉम्बे में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है।
  • पिता का आरोप है कि साहिल को संस्थान में प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे लगातार टारगेट किया जा रहा था।
  • उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और अगर किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
39
बेटे के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी और धमकी का आरोप
  • साहिल के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। उनका दावा है कि उसे धमकियां भी दी गई थीं और कहा जाता था कि उसे निशाना बनाया जाएगा तथा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • पिता ने मांग की है कि इन सभी आरोपों को भी बेटे की मौत की जांच का हिस्सा बनाया जाए। उनका कहना है कि जांच एजेंसी को यह पता लगाना चाहिए कि क्या छात्र को उसकी जाति को लेकर किसी तरह की टिप्पणी, धमकी या भेदभाव का सामना करना पड़ा था।
49
पिता का दावा-पिछले साल से दबाव में था बेटा
  • साहिल के पिता का दावा है कि उनका बेटा पिछले काफी समय से प्रेशर और स्ट्रेस झेल रहा था। उनके मुताबिक, बेटे ने उन्हें अपनी परेशानी के बारे में बताया था और वह लगातार कथित प्रताड़ना का सामना कर रहा था।
  • पिता ने बताया कि वह 13 तारीख को अपने बेटे से मिलने गए थे। उस दौरान साहिल ने उन्हें अपनी परेशानियों के बारे में बताया था। पिता के मुताबिक, उन्होंने बेटे को समझाया था कि IIT में पढ़ाई कठिन होती है और उसे परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए।
59
प्रोफेसर सूर्यनारायण पर जातिगत निशाना बनाने का आरोप
  • साहिल के पिता ने प्रोफेसर सूर्यनारायण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि प्रोफेसर उनके बेटे को उसकी जाति के आधार पर निशाना बनाते थे।
  • पिता के मुताबिक, उनके बेटे से कहा जाता था कि वह निचली जाति से है, जबकि प्रोफेसर दुल्ला खुद को ऊंची जाति का बताते थे। पिता का आरोप है कि साहिल पिछले साल से ही इस तरह के दबाव और कथित प्रताड़ना का सामना कर रहा था।
  • हालांकि, ये सभी आरोप फिलहाल छात्र के पिता की ओर से लगाए गए हैं और इनकी जांच अभी की जानी है।
69
परीक्षा में नकल के आरोप पर भी पिता ने उठाए सवाल
  • साहिल के पिता ने परीक्षा में कथित नकल के आरोप पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके बेटे पर परीक्षा में नकल करने का आरोप लगाया गया है तो संस्थान को इसके सबूत सामने रखने चाहिए।
  • पिता के मुताबिक, उनका बेटा पढ़ाई में अच्छा और मेहनती छात्र था। उन्होंने सवाल उठाया कि उचित जांच के बिना उनके बेटे को नकल करने वाला कैसे बताया जा सकता है।
  • उन्होंने कहा, "मैंने अपना बेटा खो दिया है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिन लोगों ने उसे प्रताड़ित किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।"
79
SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
  • साहिल के पिता ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की भी मांग की है।
  • उनका कहना है कि जांच एजेंसी को यह पता लगाना चाहिए कि छात्र की मौत से पहले उसके साथ किस तरह का व्यवहार किया गया था और क्या कथित प्रताड़ना, जातिगत टिप्पणी या धमकी का उसकी मौत से कोई संबंध था।
89
सूर्यनारायण और डीन केदारे की गिरफ्तारी की मांग
  • मृतक छात्र के पिता ने कहा कि उन्हें क्राइम ब्रांच की जांच पर भरोसा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और डीन केदारे की गिरफ्तारी की मांग की है।
  • हालांकि, पिता की ओर से लगाए गए प्रताड़ना और जातिगत भेदभाव के आरोपों की अभी जांच होनी बाकी है। परिवार चाहता है कि जांच एजेंसी उन सभी परिस्थितियों का पता लगाए, जिनके बीच छात्र की मौत हुई।
  • जांच में यह भी पता लगाने की मांग की जा रही है कि क्या साहिल को संस्थान में किसी तरह की प्रताड़ना, जातिगत टिप्पणी या धमकी का सामना करना पड़ा था और अगर ऐसा हुआ था तो क्या इन घटनाओं का उसकी मौत से कोई संबंध था।
99
क्राइम ब्रांच ने अभी प्रोफेसर दुल्ला का बयान नहीं लिया
  • इस बीच, क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, मामले में अभी तक प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का बयान दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है। सूत्रों ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है।
  • ऐसे में फिलहाल प्रोफेसर दुल्ला को 'क्लीन चिट' दिए जाने या उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने जैसी बात कहना जल्दबाजी होगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories