Iran Airlines US Sanctions: 23 सितंबर से सभी उड़ानें होंगी बंद? अमेरिका की कड़ी चेतावनी, जानें क्यों!

Published : Sep 22, 2026, 11:22 AM IST

क्या 23 सितंबर से ईरानी एयरलाइंस की दुनिया भर में उड़ानें थम जाएंगी? अमेरिकी ट्रेज़री सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने एयरपोर्ट, फ्यूल और टिकटिंग कंपनियों तक को चेतावनी दी है। क्या ईरान का पूरा एविएशन सेक्टर अब अमेरिका के निशाने पर है?

PREV
16
23 सितंबर से ईरानी एयरलाइंस पर संकट?

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर से दुनिया भर में ईरानी एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बड़ा असर पड़ सकता है। उन्होंने विदेशी कंपनियों को भी सख्त संदेश दिया है।

26
सिर्फ एयरलाइंस नहीं, ये कंपनियां भी निशाने पर

स्कॉट बेसेंट ने कहा, अमेरिकी दबाव सिर्फ एयरलाइंस तक सीमित नहीं है। विदेशी एयरपोर्ट, फ्यूल सप्लायर, लैंडिंग सर्विस और टिकट बेचने वाली कंपनियां भी सेकेंडरी प्रतिबंधों के दायरे में आ सकती हैं।

36
फ्यूल और लैंडिंग सेवा मिली तो होगी कार्रवाई?

बेसेंट के मुताबिक, अगर कोई कंपनी ईरानी विमान को फ्यूल, लैंडिंग सुविधा या टिकट बिक्री जैसी सेवाएं देती है तो उसे अमेरिकी वित्तीय सिस्टम से बाहर किए जाने का खतरा हो सकता है। इससे ईरानी एयरलाइंस का संचालन मुश्किल हो सकता है।

46
इराक और जॉर्जिया ने उठाए कदम

अमेरिकी दबाव के बीच इराक और जॉर्जिया ने ईरानी एयरलाइंस की उड़ानों पर रोक लगाने की घोषणा की। ईरानी एयरलाइन महान एयर ने भी तुर्की सरकार के अनुरोध पर अपनी तुर्की सेवाएं रोकने की जानकारी दी।

56
ईरान का एविएशन सेक्टर पहले से संकट में

ईरानी विमानन उद्योग लंबे समय से अमेरिकी प्रतिबंधों से प्रभावित है। विमान, स्पेयर पार्ट्स और मेंटेनेंस सेवाओं की उपलब्धता पहले ही सीमित रही है। अब विदेशी सपोर्ट नेटवर्क पर दबाव बढ़ने से मुश्किल और बढ़ सकती है।

66
चीन कनेक्शन से क्यों बढ़ी नजर?

बेसेंट की चेतावनी चीन के उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग के साथ आर्थिक बातचीत के एक दिन बाद आई। चीन ईरान का प्रमुख आर्थिक साझेदार है। ऐसे में अमेरिका की नई कार्रवाई का असर सिर्फ एविएशन तक सीमित रहेगा या ईरान के व्यापक आर्थिक रिश्तों पर भी पड़ेगा, यह बड़ा सवाल है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories