
Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में गर्मी अब लोगों के सब्र का इम्तिहान लेने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 21 मई 2026 को राजधानी भीषण हीटवेव की चपेट में रहेगी। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी, वहीं दोपहर के समय लू का असर सबसे ज्यादा महसूस होगा। मौसम विभाग ने दोपहर और शाम में तेज सतही हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है। जानिए कितने से कितने बजे का मौसम लू लगने के लिहाज से सबसे खतरनाक रहेगा और आने वाले दिनों में कितना तापमान रहने की संभावना है।
विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक का समय सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इस दौरान लंबे समय तक धूप में रहने से डिहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। डॉक्टर लगातार पानी, ORS और अन्य तरल पदार्थ लेते रहने की सलाह दे रहे हैं।
IMD रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली-NCR में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। IMD के मुताबिक अगले कई दिनों तक तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग और पानी की खपत में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।
| तारीख | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | मौसम |
| 21 मई | 46°C | 28°C | Heatwave, तेज गर्म हवाएं |
| 22 मई | 46°C | 28°C | Heatwave Alert |
| 23 मई | 45°C | 28°C | भीषण गर्मी |
| 24 मई | 44°C | 28°C | Heatwave जारी |
| 25 मई | 44°C | 28°C | लू का असर |
| 26 मई | 44°C | 27°C | गर्म और शुष्क मौसम |
| 27 मई | 43°C | 27°C | हल्की राहत के संकेत |
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।