
IMD Weather Heatwave Alert: इस बार गर्मी ने ऐसा तेवर दिखाया है कि कई शहरों के रिकॉर्ड टूट गए। अप्रैल ने ही मई-जून जैसी गर्मी दिखा दी है। आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार 45°C से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानिए IMD के अनुसार मौसम का हाल।
सोमवार को उत्तर प्रदेश का बांदा देश ही नहीं, दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया। यहां तापमान 47.6°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2022 और इसी साल अप्रैल में 47.4°C तक पारा पहुंच चुका था, लेकिन इस बार नया रिकॉर्ड बन गया। राजस्थान के जैसलमेर में भी गर्मी कम नहीं रही, यहां तापमान 46.4°C दर्ज हुआ। वहीं मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46°C तक पहुंच गया, जो पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा है।
सिर्फ बांदा ही नहीं, देश के कई शहरों में अप्रैल में भीषण गर्मी देखने को मिली। जिसमें
यानि उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का असर एक साथ दिख रहा है।
इस साल अप्रैल में अब तक करीब 45 बार अलग-अलग शहरों में तापमान 45°C से ऊपर गया है। यह आंकड़ा बताता है कि यह अप्रैल पिछले 4 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। 2022 में यह आंकड़ा 56 था, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
28 अप्रैल को प्रमुख शहरों में भी तापमान काफी ऊंचा रहा। जिसमें-
तेज गर्मी को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट तैयार की जाए। दिल्ली में भी राहत के लिए बसों और बस स्टॉप पर ठंडा पानी और ORS देने की तैयारी की जा रही है।
29 अप्रैल को यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है। असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है, तो वहीं उत्तराखंड में ओले और तेज आंधी की संभावना है। वहीं 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा है। कई राज्यों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
एक तरफ गर्मी चरम पर है, तो दूसरी तरफ कुछ राज्यों में मौसम ने अचानक करवट भी ली है। राजस्थान में आंधी और ओले गिरे। बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश, कई जिलों में अलर्ट है, तो पंजाब और चंडीगढ़ में भी बारिश से राहत मिलती नजर आई। कुछ जगहों पर तेज आंधी (80 किमी/घंटा तक) और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। लेकिन इसका असर खत्म होते ही मई के पहले हफ्ते से तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा। अनुमान है कि राजस्थान और यूपी के कुछ हिस्सों में तापमान 48-50°C तक जा सकता है और लू का असर और ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।