Patiala Blast : कौन है वो जिसने रेलवे ट्रैक पर किया ब्लास्ट, उसका धड़ मिला-खोपड़ी गायब

Published : Apr 28, 2026, 12:59 PM IST
patiala train blast

सार

Patiala Train Blast : पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा-शंभू रेलवे ट्रैक पर हुए IED ब्लास्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। मौके से क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी पहचान कर ली गई है।  पुलिस का दावा है कि वही ट्रैक पर बम फिट कर रहा था और विस्फोट में खुद मारा गया। 

चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात को IED ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना भयानक था कि इसमें रेलवे लाइन की पटरी टूट गई। वहीं पुलिस को मौके से एक लाश मिली है, जिसके चिथड़े हुए थे। उसका सिर्फ धड़ा था, लेकिन खोफड़ी गायब थी। बताया जा रहा कि जिसका शव मिला है, उसी ने रेलवे ट्रैक पर बम फिट किया था। वहीं इस धमाके के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आ रहा है।

राजपुरा-शंभू रेलवे ट्रैक पर धमाके करने वाला शख्स कौन

धमाके के बाद मौके पर पहुंचे पटियाला के SSP वरूण शर्मा ने बताया कि ट्रैक से जिस युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है, उसी ने राजपुरा-शंभू रेलवे स्टेशन के पास इस बम को फिट किया था। जिसकी पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है। जो तरनतारन के पंजवार गांव का रहने वाला था।

पटियाला में धमाके के पीछे कौन कौन

वहीं पटियाला जिले की पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से शव के साथ दो बाइक भी मिली हैं। जिसमें एक मोटरसाइकिल यूपी के आरटीओ से रजिस्ट्रर है तो वहीं दूसरी हरियाणा नंबर की है। अब पुलिस ने इनकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मौके से एक मोबाइल भी मिला है, जो मृतक जगरूप सिंह का बताया जा रहा है। अब पुलिस इस फोन की डिटेल खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इस धमाके के पीछे और कौन कौन हैं।

क्या इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ?

रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट की जांच में रेलवे की स्पेशल DGP शशि प्रभा द्विवेदी जुट गई हैं। उन्होंने कहा कि इस ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान का हाथ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि विस्फोटक लगाने वाले व्यक्ति से बम फिट करते कोई गलती हो गई होगी, जिसकी वजह से वह खुद ही उड़ गया और उसके चिथड़े उड़ गए।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है केमिस्ट्री टीचर ज़ुबैर अंसारी? जिसने जाति पूछकर गार्ड्स को मारा चाकू, ATS को मिला ISIS लिंक
Narendra Modi का नया अंदाज़: Gangtok में PM ने खेला फुटबॉल, गोल करने का वीडियो वायरल