
Imran Khan Latest News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान की जेल में स्थिति को लेकर अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बड़े नामों ने आवाज उठाई है। ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग को पत्र लिखकर इमरान खान के स्वास्थ्य और हिरासत में उनके साथ हो रहे व्यवहार को लेकर चिंता जताई है। नीचे देखें वीडियो-
इस अपील पर एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूज, मार्क टेलर और स्टीव वॉ के हस्ताक्षर हैं। इन सभी ने पेनी वॉन्ग से मुलाकात का अनुरोध करते हुए इमरान खान के मामले को मानवीय आधार पर उठाने की अपील की है।
पूर्व कप्तानों ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे इमरान खान के खिलाफ चल रहे कानूनी या राजनीतिक मामलों पर कोई राय नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनका सवाल केवल इस बात से जुड़ा है कि हिरासत में रखे गए किसी व्यक्ति के साथ मानवीय व्यवहार हो और उसे जरूरी चिकित्सा सुविधा मिले।
ये भी पढ़ें- India Pakistan Navy: अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज! भारत ने क्या किया?
इमरान खान 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। हाल के महीनों में उनकी सेहत और खास तौर पर दाहिनी आंख की रोशनी कम होने की रिपोर्ट को लेकर चिंता सामने आई है। अगस्त में 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इमरान का स्वतंत्र और पूरी तरह मेडिकल परीक्षण कराने की अपील की थी।
उस अपील में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक मेडिकल बोर्ड को जांच पूरी करने देने और नियमित पारिवारिक मुलाकातें जारी रखने की मांग की गई थी। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने इमरान के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों से इनकार किया है और उनके इलाज व मुलाकातों को लेकर अलग पक्ष रखा है।
ये भी पढ़ें- क्या है मक्का पैक्ट, किस डर ने पाकिस्तान को सऊदी अरब की मदद से रोका?
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इन सात दिग्गजों की पहल से इमरान खान की जेल में सेहत और मानवीय परिस्थितियों का मुद्दा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार इस अपील पर पाकिस्तान के सामने यह मुद्दा किस स्तर पर उठाती है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।