
न्यूजीलैंड के Auckland में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20 मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच से पहले ही स्टेडियम के बाहर भारतीय फैंस की भारी भीड़ जुटी है। टिकटों की बिक्री इतनी तेजी से हुई कि पूरा स्टेडियम मिनटों में SOLD OUT हो गया। भारतीय फैंस को टीम इंडिया से एक बड़े स्कोर की उम्मीद है। कई फैंस का कहना है कि आज भारत 300 रन का आंकड़ा भी पार कर सकता है। आखिर मैच को लेकर फैंस कितने उत्साहित हैं और उनकी क्या भविष्यवाणी है? देखिए Auckland से खास रिपोर्ट।