
Women Asia Cup Final LIVE: दुबई में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद शेफाली और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को मैदान के चारों तरफ जमकर धोया।
शेफाली वर्मा ने फाइनल मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पावरप्ले के बाद भी तेजी से रन बनाए। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 98/0 था। शेफाली वर्मा 39 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें प्रबोद की गेंद पर अथापट्टू ने कैच किया। शेफाली ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। वहीं, स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। टीम इंडिया ने 16 ओवर का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे।
ये भी देखें : IND W vs SL W Final: मुफ्त में कब-कहां देखें भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल मुकाबला
स्मृति मंधाना के पास इस मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था। उन्हें महिला T20I इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनने के लिए 67 रन की जरूरत थी। हालांकि, वो 59 रन पर आउट हो गईं। अब उन्हें इस रिकॉर्ड के लिए अगले मैच का इंतजार करना पड़ेगा।
भारतीय टीम के पास इस फाइनल में 2024 की हार का बदला लेने का भी मौका है। भारत 2024 में महिला एशिया कप का पिछला फाइनल श्रीलंका से हार गया था। ऐसे में हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम इस बार खिताब अपने नाम करना चाहेगी। भारत रिकॉर्ड आठवां महिला एशिया कप खिताब जीतने की कोशिश कर रहा है।
दूसरी ओर, चमारी अथापथु की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम लगातार दूसरी बार महिला एशिया कप का खिताब जीतना चाहती है। श्रीलंका की टीम भारत को रोककर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
ये भी पढ़ें : IND vs AFG 1st T20I: फ्री में कब-कैसे-कहां देखें भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, जानें पूरी डिटेल
अब तक एशिया कप मुकाबले में 'वुमन इन ब्लू' का पूरी तरह दबदबा देखने को मिला है। भारत के मौजूदा बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए 200 रन का स्कोर टीम के लिए हासिल करने लायक लक्ष्य नजर आ रहा है। फाइनल में भारत की शुरुआत ने श्रीलंका के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की मजबूत नींव तैयार कर दी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।