
AI Impact Summit 2026: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट की चर्चा हुई। इस दौरान दुनियाभर की तमाम बड़ी कंपनियों जैसे माइक्रोसॉफ्ट, अडानी ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के मकसद से बड़े फाइनेंशियल कमिटमेंट्स का ऐलान किया। आइए जानते हैं 6 बड़ी कंपनियों के बारे में जिन्होंने AI में बड़े इन्वेस्टमेंट की घोषणा की है।
टेक दिग्गज Microsoft ने कहा है कि वो 2030 तक ग्लोबल साउथ में AI को बढ़ावा देने के लिए 50 अरब डॉलर (45,000 करोड़ रुपए) निवेश करने की दिशा में काम कर रहा है। इस योजना में भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है। पिछले एक साल में ही कंपनी भारत में AI इनिशिएटिव्स के लिए 17.5 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है। इस निवेश का उद्देश्य AI रिसर्च, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को तेज करना है।
Adani Group ने 2035 तक रिन्यूएबल एनर्जी से संचालित AI डेटा सेंटर बनाने के लिए 100 अरब डॉलर (90,000 करोड़ रुपए) निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी का मानना है कि इस कदम से सर्वर मैन्युफैक्चरिंग, सॉवरेन क्लाउड प्लेटफॉर्म और अन्य संबंधित सेक्टर में करीब 150 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त निवेश आकर्षित होगा। अगर यह योजना सफल रहती है, तो अगले दशक में करीब 250 अरब डॉलर का AI इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम तैयार हो सकता है।
Tata Consultancy Services (TCS) ने बताया कि OpenAI उसके डेटा सेंटर बिजनेस का पहला ग्राहक बना है। यह साझेदारी ग्लोबल स्टारगेट AI इंफ्रास्ट्रक्चर इनिशिएटिव के तहत हुई है। यह सहयोग दिखाता है कि भारतीय IT कंपनियां अब सिर्फ सॉफ्टवेयर सर्विस तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि तेजी से बढ़ते AI इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। यह भारत और वैश्विक AI डेवलपर्स के बीच बढ़ते तकनीकी सहयोग का संकेत है।
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Larsen & Toubro (L&T) ने Nvidia के साथ मिलकर भारत की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री बनाने का ऐलान किया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य AI-रेडी डेटा सेंटर, एडवांस्ड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म और जरूरी सपोर्ट सिस्टम तैयार करना है, ताकि बड़े स्तर पर AI वर्कलोड को आसानी से संभाला जा सके।
Reliance Industries और उसकी टेलीकॉम यूनिट Jio ने समिट में सबसे बड़े निवेशों में से एक का ऐलान किया। अगले 7 साल में 109.8 अरब डॉलर (1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा) AI और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए जाएंगे। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि यह निवेश बड़े डेटा सेंटर, क्लाउड प्लेटफॉर्म और एडवांस्ड डिजिटल नेटवर्क तैयार करने पर केंद्रित होगा, ताकि भारत के तेजी से बढ़ते AI इकोसिस्टम को मजबूत समर्थन मिल सके।
Yotta Data Services ने एशिया के सबसे बड़े AI कंप्यूटिंग हब में से एक बनाने के लिए 2 अरब डॉलर (18,000 करोड़ रुपए) के प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह सुविधा Nvidia के ब्लैकवेल अल्ट्रा चिप्स का उपयोग करेगी। इन चिप्स को खासतौर पर भारी AI वर्कलोड और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।