कौन हैं Galgotias University के मालिक, एक दुकान से कैसे बन गए 300 करोड़ के मालिक

Published : Feb 18, 2026, 07:56 PM IST

Galgotias University owner Suneel Galgotia Net worth : गलगोटिया यूनिवर्सिटी सिर्फ ग्रेटर नोएड, दिल्ली एनसीआरही नहीं बल्कि पूरे नॉर्दन इंडिया की बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक है। लेकिन AI रोबोडॉग को लेकर वह सुर्खियों में आ गई है।

PREV
16

गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवादों में

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एक्सपो से बाहर हुई गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवादों में आ गई है। चीनी रोबोट को अपना बताने पर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं। इतनी ही नहीं विपक्ष ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है। इतना सब होने के बाद आइए जानते हैं कि आखिर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के मालिक कौन हैं और वह क्या करते हैं।

26

कौन हैं गलगोटिया यूनिवर्सिटी के मालिक?

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के मालिक सुनील गलगोटिया हैं, जिन्होंने 2011 में इस यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी। सुनील गलगोटिया पहले पब्लिशर थे, जो बाद में एजुकेशन एंटरप्रेन्योर बन गए। गलगोटिया एजुकेशन ग्रुप उत्तर प्रदेश ही नहीं देश का नामी ग्रुप है।

36

एक दुकान से खड़ा किया शिक्षा का सम्राज्य

बता दें कि कभी सुनील गलगोटिया का परिवार दिल्ली में सिर्फ एक बुक स्टोर चलाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,साल 1930 में दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘ईडी गलगोटिया एंड संस’ नाम से परिवार की किताबों की दुकान थी। तब किसी ने सोचा नहीं था कि एक दिन उनकी फैमिली शिक्षा में इतना बड़ा नाम बन जाएगी।

46

सुनील गलगोटिया 3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक

सुनील गलगोटिया ने साल 2000 मे्ं एजुकेशन सेक्टर में कदम रखा और देखते ही देखते इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया कि आज वह अरबों रुपयों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक, आज उनके पास 3000 करोड़ की संपत्ति है।

56

डॉ. ध्रुव गलगोटिया चला रहे गलगोटिया यूनिवर्सिटी

वर्तमान में सुनील गलगोटिया के बेटे डॉ. ध्रुव गलगोटिया के हाथ में यूनिवर्सिटी की कमान है। वही इसको चलाते हैं। जिनका फोकस ग्रोथ और इनोवेशन पर रहता है। वहीं आराधना गलगोटिया, यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर हैं।

66

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में कई देश कों  बच्चे आते पढ़ने

बता दें कि महज साल 2011 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की स्थापना की और आज वह एक बड़े शिक्षा समूह का हिस्सा बन चुकी है। उनकी इस यूनिवर्सिटी वर्तमान में 40,000 से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और 40 से अधिक देशों के विद्यार्थी यहां एजुकेशन लेने के लिए आते हैं। 

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories