
नई दिल्ली/कीव: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। यूक्रेन के चोरनोमोर्स्क (Chornomorsk) पोर्ट पर खड़े कार्गो जहाज़ MV AMIR1 पर सवार 13 भारतीय नाविक लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों की जद में फंसे हुए हैं। हालात इतने तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं कि हर पल जान का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया है कि इन सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी "सबसे ज़्यादा प्राथमिकता" है और इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।
चोरनोमोर्स्क पोर्ट इन दिनों रूस-यूक्रेन संघर्ष का संवेदनशील केंद्र बना हुआ है। इसी बंदरगाह पर फंसे MV AMIR1 पर कुल 15 क्रू सदस्य मौजूद हैं, जिनमें 13 भारतीय नाविक शामिल हैं। जहाज़ ऐसे इलाके में खड़ा है जहां लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। यही वजह है कि जहाज़ पर मौजूद नाविकों की सुरक्षा को लेकर परिवारों और समुद्री संगठनों की चिंता लगातार बढ़ रही है। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि उसे इस मामले की पूरी जानकारी है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
A situation regarding MV AMIR1 with Indian seafarers onboard has been brought to our attention. We attach the highest priority to this and are in constant touch with all concerned to ensure safety and security of all Indians onboard. @MEAIndia
— India in Ukraine (@IndiainUkraine) July 29, 2026
फ़ॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने इस पूरे घटनाक्रम को "भयानक और जानलेवा स्थिति" बताया है। यूनियन का कहना है कि जहाज़ के आसपास लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिशें हो रही हैं, जिससे क्रू सदस्य भय और असुरक्षा के माहौल में रहने को मजबूर हैं। यूनियन ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें जहाज़ के आसपास धुएं के गुबार दिखाई देते हैं। यह वीडियो बताता है कि बंदरगाह के आसपास सुरक्षा स्थिति कितनी गंभीर हो चुकी है। यूनियन ने भारत सरकार, जहाज़ के मालिक, फ्लैग स्टेट और अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि सभी नाविकों को सुरक्षित निकाला जा सके।
Urgent Appeal | M.V. AMIR1
M.V. AMIR1, currently at Ukrainian port Chornomorsk with 15 crew on board, including 13 Indian seafarers, is trapped in a terrible and life-threatening situation.
Repeated drone and missile attacks are being attempted in the immediate vicinity of the… pic.twitter.com/tIIwuC9Mdk— FSUI (@FSUIINDIA) July 28, 2026
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा कि MV AMIR1 से जुड़ी स्थिति उसके संज्ञान में है और यह मामला सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है। दूतावास के अनुसार, वह जहाज़ पर मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन, समुद्री एजेंसियों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है। दूतावास ने भरोसा दिलाया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Mumbai, Maharashtra: General Secretary of the Forward Seamen's Union of India, Manoj Yadav, says, "Over the past week, developments reported from the Black Sea indicate multiple casualties, and two crew members are still reported missing.... pic.twitter.com/vcVIrmSyJv
— IANS (@ians_india) July 29, 2026
ये भी पढ़ें… WATCH: कैब का इंतजार कर रही लड़की से शख्स ने पूछी 'कीमत', फिर मोबाइल ऑन होते ही पलट गई पूरी कहानी
चोरनोमोर्स्क पोर्ट की यह घटना कोई अकेली वारदात नहीं है, बल्कि पिछले दो हफ्तों से ब्लैक सी के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में कमर्शियल जहाजों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जिसने भारत की चिंताएं सातवें आसमान पर पहुंचा दी हैं:
अपने बेगुनाह नाविकों की लगातार हो रही मौतों और जहाजों पर हमलों से नाराज होकर नई दिल्ली ने कड़ा रुख अपना लिया है। भारत सरकार ने बिना देर किए रूस और यूक्रेन, दोनों ही देशों के शीर्ष राजनयिकों को विदेश मंत्रालय में तलब किया। भारत ने सख्त लहजे में दोनों युद्धरत देशों के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया और साफ कहा कि कमर्शियल शिपिंग और आम नागरिकों वाले नाविकों को इस जंग का मोहरा बनाना तुरंत बंद किया जाए। अब पूरी दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या भारत अपने इन 13 जांबाज नाविकों को यूक्रेन के इस मौत के कुएं से सुरक्षित निकाल पाता है, या फिर ब्लैक सी का यह खूनी संघर्ष कोई और नया मोड़ ले लेगा!
चोरनोमोर्स्क पोर्ट पर फंसे 13 भारतीय नाविकों की स्थिति ने एक बार फिर युद्धग्रस्त क्षेत्रों में काम कर रहे भारतीय समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारतीय दूतावास के आश्वासन के बावजूद सबसे बड़ी चिंता यही है कि लगातार जारी ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच इन नाविकों को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना कब और कैसे सफल होगी। फिलहाल पूरा घटनाक्रम भारत सरकार, समुद्री एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर में है। आने वाले दिन यह तय करेंगे कि युद्ध के इस खतरनाक साये से भारतीय नाविक सुरक्षित बाहर निकल पाते हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें… होर्मुज़ में जहाजों पर हमलों के बाद UN में क्यों गरजा भारत? जानिए क्या है पूरा मामला?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।